News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़राजनीति

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ED का छठा समन जारी

नई दिल्ली. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में पूछताछ के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को छठा समन जारी किया है. आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी. सूत्रों ने बताया कि आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल (55) को 19 फरवरी को ईडी के सामने पेश होने के लिए कहा गया है.

दिल्ली की एक अदालत ने इस मामले में भेजे गये समन की अवज्ञा करने के लिए ईडी द्वारा दायर एक शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पिछले सप्ताह केजरीवाल को 17 फरवरी को उसके समक्ष पेश के लिए कहा था. अदालत ने कहा था कि केजरीवाल प्रथम दृष्टया इसका अनुपालन करने के लिए “कानूनी रूप से बाध्य” हैं.

इस मामले में ईडी द्वारा भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के पूर्व अधिकारी को भेजा गया यह छठा समन है. ईडी ने अपनी शिकायत में दावा किया कि केजरीवाल को उनके सहित अन्य लोगों की भूमिका और ‘अपराध से अर्जित आय’ का पता लगाने के वास्ते कई बार पूछताछ के लिए बुलाया गया था. एजेंसी ने दावा किया कि केजरीवाल ने प्रत्येक समन की जानबूझकर अवज्ञा की.

इससे पहले उन्हें इस साल तीन जनवरी, 18 जनवरी और दो फरवरी तथा 2023 में दो नवंबर एवं 21 दिसंबर को बुलाया गया था. मुख्यमंत्री ने हमेशा इन नोटिस को “अवैध” बताया है. मामले में ईडी द्वारा दायर आरोप पत्र में केजरीवाल के नाम का कई बार उल्लेख किया गया है. एजेंसी ने कहा है कि आरोपी दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 की तैयारी के संबंध में उनके (केजरीवाल) संपर्क में थे

Related posts

फिल्म लावारिस के गाने का भोजपुरी वर्जन ,अपनी तो जैसे तैसे, लेकर आ रहे है खेसारी

News Times 7

बिहार में भाजपा और जदयू का टूटा गठबंधन,राजद के साथ सरकार बनाने पेश करेंगे नितीश कुमार

News Times 7

भूकंप के झटकों से हिला बिहार, अररिया में महसूस किए गए भूकंप के झटके, 4.3 रही तीव्रता

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़