News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़राजनीति

मुख्यमंत्री बनते हैं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव हार गए पहला चुनाव, मिले बस 5 वोट

भोपाल. मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपना पहला चुनाव हार गए हैं. भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के उपाध्यक्ष पद के लिए उन्हें महज 5 वोट मिले. WFI के अध्यक्ष पद पर संजय सिंह को चुना गया है. उन्हें पूर्व अध्यक्ष व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का करीबी माना जाता है.
उपाध्यक्ष पद पर पश्चिम बंगाल के असीत कुमार साहा, पंजाब के करतार सिंह, मणिपुर के एन फोने और दिल्ली के जयप्रकाश को चुना गया है. वहीं, भारतीय कुश्ती संघ के लिए चार उपाध्यक्ष चुने जाने थे. मोहन यादव ने भी इसके लिए भरा नामांकन दाखिल किया था. तब तक वे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री नहीं बनाए गए थे. 13 दिसंबर 2023 को जब वे सीएम बने, तब तक पर्चा वापस लेने की तारीख निकल गई. सीएम बनने के बाद वे इस तरफ ध्यान नहीं दे पाए. इसलिए उन्हें महज 5 वोट मिले

यादव एमपी कुश्ती संघ के हैं अध्यक्ष
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव वर्तमान में मध्य प्रदेश कुश्ती संघ के अध्यक्ष और भारतीय कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष हैं. वहीं, अध्यक्ष पद के लिए उत्तर प्रदेश के संजय कुमार सिंह को सबसे ज्यादा 40 वोट मिले हैं. उनके खिलाफ ओडिशा से चुनाव लड़ने वाली अनिता को महज सात वोट मिले और वह हार गईं. इसी तरह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर चुनाव लड़े असम के देवेंदर को 32 वोट और गुजरात के आई डी नानावटी को 15 वोट मिले हैं.

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

वाह रे नितीश सरकार उद्घाटन से पहले ही बह गया पुल

News Times 7

जम्मू-कश्मीर मे मना आजादी का जश्न ,स्वतंत्रता दिवस मनाने उमड़ी हजारों की भीड़

News Times 7

ताज होटल का डेटा लीक होने का दावा, लगभग 1.5 मिलियन यानी 15 लाख लोगों की निजी जानकारी में सेंध

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़