News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़राजनीति

राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपनी तीसरी सूची की जारी

दिल्ली. इस वक्त की बड़ी खबर दिल्ली से है जहां राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है. तीसरी सूची में 19 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा हुई है. इस लिस्ट में बसपा से कांग्रेस में शामिल हुए विधायकों को भी जगह मिली है. नगर से वाजिब अली को, करौली से लाखन सिंह मीणा कांग्रेस के प्रत्याशी होंगे. वहीं सहाडा विधायक गायत्री देवी का टिकट काटते हुए उनके देवर राजेंद्र त्रिवेदी को टिकट दिया गया है.

दिवंगत विधायक कैलाश त्रिवेदी के देहांत के बाद हुए उपचुनाव में उनकी पत्नी गायत्री देवी विधायक बनी थीं. केशोरायपाटन से पायलट के करीबी राकेश बोयत का टिकट कटा है वहीं गहलोत के करीबी सीएल प्रेमी को टिकट मिला है. रेवदर से भी नये चेहरे मोतीराम कोली को टिकट मिला है. कांग्रेस की 19 प्रत्याशियों की तीसरी सूची में दो महिला गंगा देवी और शोभा रानी को टिकट दिया गया है.

निर्दलीय विधायक रामकेश मीणा को टिकट मिला है वहीं मंत्री रमेश मीणा को भी टिकट मिला है. पूर्व विधायक श्रवण कुमार, CLप्रेमी, हीरालाल दरांगी को भी पार्टी की तीसरी लिस्ट में टिकट मिला है. तीसरी लिस्ट में 13 मौजूदा विधायकों को टिकट दिया गया है. पायलट खेमे से राकेश पारीक, गजराज खटाना और हरिश्चंद्र मीणा को पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए टिकट दिया है.

 

Related posts

रेडिया कार्यक्रम मन की बात में पीएम मोदी ने मां का किया जिक्र ,कहा मेरी मां 100 साल की हैं और उन्होंने भी कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज ले ली हैं।

News Times 7

मुंबई क्राइम ब्रांच ने बाबा सिद्दीकी के हत्यारे शिवा को ऐसे दबोचा

News Times 7

बिहार में शराब और शराबबंदी पर दीदियों की रहेगी नजर ,फायरब्रांड महिला अधिकारियों को मिलेगी जिम्मेदारी

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़