News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़हादसा

बेंगलुरु के बाहरी इलाके अट्टीबेले में एक पटाखे की दुकान में आग लगने से 10 लोगों की मौत

बेंगलुरु: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में आज यानी शनिवार शाम को दर्दनाक हादसा हुआ, जिसके बाद चारों ओर चीख-पुकार मच गई. दरअसल,  बेंगलुरु के बाहरी इलाके अट्टीबेले में एक पटाखे की दुकान में भीषण आग लग गई, जिसमें 10 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई. यह आग इतनी भीषण थी कि पटाखों के विस्फोट की आवाज दूर तक सुनाई दे रही थी.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कैंटर गाड़ी से पटाखे की पेटियां उतारते समय बालाजी क्रैकर्स की दुकान में आग लग गई. इसके बाद देखते ही देखते आग ने दुकान और गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया. इसके बाद दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और आग को 80% तक बुझा दिया. फिलहाल, अब भी आग पर काबू पाने का काम जारी है.

हालांकि, जब तक बचावकर्मी मौके पर पहुंचते, तब तक इस भीषण आग में 10 लोगों की जलकर मौत हो गई थी. घटनास्थल से अब तक 10 शव बरामद किए गए हैं और कुछ और लोगों के आग में फंसने की आशंका है. फिलहाल, राहत और बचाव कार्य जारी है.

 

Related posts

चिराग पासवान के विजन डॉक्यूमेंट की बड़ी बातें

News Times 7

नया स्टेशन ट्रेनों के दबाव को कम करने के लिए भागलपुर में बनेगा नया जगदीशपुर रेलवे स्टेशन

News Times 7

27 अक्टूबर 2013 को पीएम मोदी की रैली के दौरान गांधी मैदान में हुए बम धमाके में 9 दोषी करार, 1 बरी

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़