News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

हिमाचल के शिमला में लैंड स्लाइड की घटना, 5 से अधिक मकान चपेट में, कई लोगों के दबने की आशंका

शिमला. इस वक्त की बड़ी खबर हिमाचल प्रदेश से है जहां राजधानी शिमला में दर्दनाक हादसा हुआ है. दरअसल हिमाचल की राजधानी शिमला के कृष्ण नगर इलाके में भूस्खलन हुआ है जिसमें कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है.

शिमला में हुई इस घटना के दौरान लाल पानी इलाके में बनी स्लॉटर हाउस की इमारत भी एकाएक धराशाई हो गई जबकि 5 से अधिक मकान और कई गाड़ियां भी भूस्खलन की चपेट में आ गई हैं. स्लॉटर हाउस की बिल्डिंग गिरने से कई लोगों के दबे होने की आशंका है. बिल्डिंग पर पेड़ गिरने के बाद भवन धराशाई हो गया.

मामले की जानकारी मिलते ही प्रशासन के वरीय अधिकारी भी पहुंचे. शिमला के एसपी संजीव गांधी ने भी इस घटना की पुष्टि की है और मौके पर बचाव दल को रवाना किया गया है. घटना शिमला के लालपानी इलाके की है इस मामले में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है.

 

Related posts

रिया शोविक चक्रवर्ती और दूसरे गिरफ्तार किए ड्रग्स पैडलर्स की जमानत पर भी आज फैसला आएगा

News Times 7

शाह को TMC सांसद अभिषेक बनर्जी की ओर से दायर मानहानि मामले में समन जारी

News Times 7

भोजपुरी के शहंशाह खेसारी लाल यादव का नया गाना, हदे कईनी राजा जी ,रिलीज ,भरपूर दिखा रोमाँस

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़