News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़हादसा

ओडिशा के बालासोर में हुए भीषण ट्रेन हादसे की उच्च स्तरीय जांच शुरू, अबतक 300 से ज्यादा लोग की हादसे मे गयी जान 2000 हुए घायल

ओडिशा के बालासोर जिले में शुक्रवार शाम को कोरोमंडल एक्सप्रेस और बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन के पटरी से उतरने और एक मालगाड़ी से टकराने से जुड़े रेल हादसे में मृतक संख्या शनिवार को बढ़कर 288 हो गई और 1000 से अधिक यात्री घायल हो गए. बचावकर्ता हादसे के बाद गैस टॉर्च और इलेक्ट्रिक कटर की मदद से रातभर रेलगाड़ियों के बीच फंसे जीवित लोगों और शवों को बाहर निकालने की कोशिश करते रहे. भुवनेश्वर में अधिकारियों ने बताया कि 1,200 कर्मियों के अलावा 200 एंबुलेंस, 50 बस और 45 सचल स्वास्थ्य इकाइयां दुर्घटनास्थल पर काम कर रही हैं. शवों को ट्रैक्टर समेत विभिन्न प्रकार के वाहनों में अस्पताल पहुंचाया जा रहा है.

रेल मंत्रालय ने इस दुर्घटना की जांच के आदेश दिए हैं. रेलवे के एक प्रवक्ता ने शनिवार को कहा कि ‘एसई (दक्षिण-पूर्वी) सर्किल के सीआरएस (रेलवे सुरक्षा आयुक्त) ए एम चौधरी हादसे की जांच करेंगे.’ हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि हादसा किस वजह से हुआ, लेकिन सूत्रों ने संकेत दिया है कि इसका संभावित कारण सिग्नल में गड़बड़ी होना है. कोलकाता से करीब 250 किलोमीटर दक्षिण में बालासोर जिले के बाहानगा बाजार स्टेशन के पास शुक्रवार शाम को सात बजे के आसपास हुआ यह हादसा भारत का अब तक का चौथा सबसे भीषण हादसा है.

रेलवे के एक अधिकारी के मुताबिक हावड़ा जा रही 12864 बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस के कई डिब्बे बाहानगा बाजार में पटरी से उतर गए और दूसरी पटरी पर जा गिरे. अधिकारी ने कहा कि पटरी से उतरे ये डिब्बे 12841 शालीमार-चेन्नई कोरोमंडल एक्सप्रेस से टकरा गए और इसके डिब्बे भी पलट गए. चेन्नई जा रही कोरोमंडल एक्सप्रेस के डिब्बे पटरी से उतरने के बाद एक मालगाड़ी से टकरा गए, जिससे मालगाड़ी भी दुर्घटना की चपेट में आ गई.

Related posts

सरकार के खिलाफ आंदोलन के लिए किसानों ने कूच किया दिल्ली, रास्ते में पत्थर, किले बैरिकेडिंग ,और तार लगाकर रोकने की की जा रही है कोशिश

News Times 7

बिहार के किशनगंज में शिक्षा के मंदिर बना धर्म का आधार ,रविवार की जगह शुक्रवार को छुट्टी

News Times 7

चुनावों के मद्देनजर पीएम मोदी बाट रहें मुफ्त की रेवड़ीयां, कहा 5 साल और मिलेगा मुफ्त में राशन, 80 करोड़ लोगों को होगा फायदा

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़