News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस बीआर गवई ने कहा, तलाक के ज्यादातर मामले लव मैरिज में सामने आ रहे हैं.

नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को एक दंपति के बीच वैवाहिक विवाद के मामले की सुनवाई करते हुए प्रेम विवाह और तलाक को लेकर बड़ी टिप्पणी कर दी. यहां जस्टिस बीआर गवई ने कहा कि तलाक के ज्यादातर मामले लव मैरिज में सामने आ रहे हैं.

बार एंड बेंच की रिपोर्ट के मुताबिक, जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस संजय करोल की दो सदस्यीय बेंच एक वैवाहिक विवाद से जुड़ी याचिका के ट्रांसफर पिटिशन पर सुनवाई कर रही थी. इस दौरान मामले के एक पक्ष के वकील ने अदालत को सूचित किया कि दंपति ने प्रेम विवाह किया था. इस पर जस्टिस गवई ने जवाब देते हुए कहा, ‘ज्यादातर तलाक लव मैरिज में ही हो रहे हैं.’

रिपोर्ट के मुताबिक, कोर्ट ने फिर इस मामले में मध्यस्थता का प्रस्ताव रखा, लेकिन महिला के पति ने इसका विरोध कर दिया. इस पर कोर्ट ने कहा कि हाल के एक फैसले के मद्देनजर वह उसकी सहमति के बिना भी तलाक दे सकती है. इसके बाद सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने इस दपंति को एक बार फिर से मध्यस्थता की सलाह दी.

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में अपने एक फैसले में कहा था कि शादी का जारी रहना असंभव होने की स्थिति में वह अनुच्छेद 142 के तहत अपनी तरफ से तलाक का आदेश दे सकता है. इसके लिए फैमिली कोर्ट जाने और संबंध विच्छेद के लिए निर्धारित 6 महीने की अवधि तक इंतजार करने की जरूरत नहीं.

Related posts

भाजपा में शामिल हुए आदित्य बिड़ला समूह के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट रंजन बनर्जी

News Times 7

बीएड अभ्यर्थियों के लिए राहत की खबर ,बीएड एंट्रेंस का डेट बढ़ा ,अभ्यर्थी 30 मई तक …..

News Times 7

मत हो गुमराह जानिए क्या है बिहार सशस्त्र पुलिस बल विधेयक 2021 का प्रावधान

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़