News Times 7
अध्यात्मटॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

मां वैष्णो देवी के भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी, 5 मंजिला ‘दुर्गा भवन’ में मुफ्त में ठहर सकेंगे 25000 श्रद्धालु

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल, मनोज सिन्हा ने चैत्र नवरात्रि 2023 से पहले कटरा में श्री माता वैष्णो देवी भवन में 5 मंजिला दुर्गा भवन का उद्घाटन किया.

दुर्गा भवन में 2500 यात्रियों के लिए नि:शुल्क आवास होगा. 5 मंजिला भवन में वाशरूम, लॉकर, कंबल स्टोर, भोजनालय के साथ शयनगृह और कमरों की सुविधा भी है.

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा यह भवन वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बहुत फायदेमंद होगा. आने वाले दिनों में सुविधाएं और बढ़ेंगी. भवन के उद्घाटन के बाद, उपराज्यपाल 22 मार्च से चैत्र नवरात्रों के दौरान तीर्थयात्रियों के लिए वरिष्ठ नागरिक, पुलिस और श्राइन बोर्ड के अधिकारियों के साथ व्यवस्था की समीक्षा भी करेंगे.

अधिकारियों ने कहा, ‘दुर्गा भवन का निर्माण यात्रियों के लिए एक बड़ा वरदान साबित होगा.’ दुर्गा भवन के प्रत्येक तल पर विशेष रूप से विकलांग तीर्थयात्रियों के लिए विशेष स्नानागार का निर्माण भी किया गया है.भवन में चार लिफ्ट हैं. दुर्गा भवन 70,000 वर्ग फुट क्षेत्र में फैला हुआ है. 27 करोड़ रुपये की लागत में यह भवन 19 महीने में बनकर तैयार हुआ है.

Related posts

मथुरा-वृंदावन पर योगी का बड़ा फैसला 10 वर्ग किमी क्षेत्र तीर्थ स्थल हुआ घोषित, शराब-मांस की बिक्री प्रतिबंधित

News Times 7

QR कोड स्कैन को लेकर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने ग्राहकों से कहा

News Times 7

मुश्किल हालात में युद्धग्रस्त यूक्रेन से नागरिकों को लाए, प्रधानमंत्री ने निकाला रास्ता: जयशंकर

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़