News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

सड़क दुर्घटना में घायल ऋषभ पंत से मिलने उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी जाएंगे अस्पताल

देहरादून. सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल क्रिकेटर ऋषभ पंत का हालचाल लेने रविवार दोपहर को मुख्यमंत्री देहरादून के मैक्स अस्पताल पहुंचेंगे. इस बीच खबर आ रही है कि ऋषभ पंत की सेहत में काफी सुधार है और उन्हें दिल्ली एयरलिफ्ट नहीं किया जाएगा. उनका इलाज फिलहाल देहरादून में ही चलेगा.

इससे पहले दिल्ली क्रिकेट एसोसिएशन के निदेशक श्याम शर्मा भी ऋषभ पंत से मिलने मैक्स अस्पताल पहुंचे थे. मुलाकात के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया कि ऋषभ पंत की हालत स्थिर और वह बहुत तीजे से रिकवर कर रहे हैं. बीसीसीआई के डॉक्टर्स भी मैक्स अस्पताल के डॉक्टरों के संपर्क में हैं. फिलहाल ऋषभ पंत का इलाज यहीं जारी रहेगा.

डीडीसीए निदेशक श्याम शर्मा ने बताया कि ऋषभ पंत ने उन्हें जानकारी दी है कि सड़क पर बने गड्ढे से बचने के चक्कर में उनकी कार का एक्सीडेंट हुआ. गौरतलब है कि शुक्रवार की सुबह तड़के ऋषभ पंत की गाड़ी का उस वक्त एक्सीडेंट हो गया था, जब वे अपनी मां को सरप्राइज देने के लिए रुड़की जा रहे थे. गाड़ी की एक्सीडेंट के बाद हरियाणा रोडवेज बस के ड्राइवर और कंडक्टर ने उनकी मदद की

 

Related posts

अचानक तेजी से बढ़ने लगे कोरोना के केस 8 राज्यों के लिए केंद्र ने जारी की एडवाइजरी

News Times 7

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से राजभवन में की मुलाकात

News Times 7

खुशखबरी- 3 साल पर टीचर्स के ट्रांसफर… वेटनेरी डॉक्टरों के लिए डिप्लोमा कोर्स… योगी कैबिनेट की बैठक में इन 27 प्रस्तावों पर लगी मुहर

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़