News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

राहुल गांधी ने महाकाल के दरबार में कुछ इस तरह लिया आशीर्वाद

उज्जैन. कांग्रेस नेता राहुल गांधी की महत्वाकांक्षी भारत जोड़ो यात्रा मंगलवार को ऐतिहासिक और धार्मिक नगरी उज्जैन में थी. राहुल का दिन भर व्यस्त कार्यक्रम रहा. दिन में वो यात्रा के दौरान पीसीसी चीफ औऱ पूर्व सीएम कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के साथ मस्ती में झूमते गाते दिखे और शाम को बाबा महाकाल के दरबार में साष्टांग दंडवत प्रणाम किया. बाद में यहां एक जनसभा को भी संबोधित किया.

राहुल गांधी भोलेनाथ का आशीर्वाद लेने महाकाल मंदिर पहुंचे. यहां उन्होंने बाबा महाकाल का विधि विधान से पूजन और अभिषेक किया. इस दौरान राहुल गांधी पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए. मंदिर के पुजारियों ने उन्हें चंदन और तिलक लगाया. इस दौरान पीसीसी चीफ कमलनाथ और कांग्रेस विधायक पूर्व मंत्री जीतू पटवारी भी मौजूद थे

महाकाल मंदिर में दर्शन करने के बाद राहुल गांधी उज्जैन के सामाजिक न्याय परिसर पहुंचे. वहां उन्होंने विशाल जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत जय महाकाल के उद्घोष के साथ की और करीब 25 मिनट का भाषण दिया. उन्होंने  कहा मैं कन्याकुमारी से कश्मीर तक यात्रा कर रहा हूं. 2100 किलोमीटर चल चुका हूं. लेकिन यह तपस्या नहीं है. असली तपस्या देश के युवा, किसान मजदूर, बढ़ई, नाई कर रहे हैं

Related posts

जानिए कौन है ‘सरफरोशी की तमन्ना’गीत के लेखक…ज्यादातर लोग नहीं जानते असली लेखक का नाम

News Times 7

कोरोना के बाद 12 देशों में मंकीपॉक्स का कहर

News Times 7

बिहार पंचायत चुनाव के छठे चरण में वोटिंग के दौरान फायरिंग की EVM भी तोड़ा हुई जबरदस्त हिंसा

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़