News Times 7
Other

जोमैटो को लगा बड़ा झटका ,कंपनी के को-फाउंडर मोहित गुप्ता ने कंपनी से दिया इस्तीफा

नई दिल्ली. खाने-पीने के सामान की ऑनलाइन डिलिवरी की सुविधा देने वाले प्लेटफॉर्म जोमैटो (Zomato) को बड़ा झटका लगा है. कंपनी के को-फाउंडर मोहित गुप्ता (Mohit Gupta) ने कंपनी से इस्तीफा दे दिया है. हाल के हफ्तों में यह जोमैटो में हुआ यह तीसरा बड़ा इस्तीफा है.

जोमैटो के न्यू इनीशिएटिव हेड और पूर्व फूड डिलीवरी राहुल गंजू ने भी इसी हफ्ते कंपनी से इस्तीफा दिया है. इससे पहले कंपनी के इंटरसिटी लीजेंड्स सर्विस के हेड सिद्धार्थ झावर ने कंपनी से इस्तीफा दिया था

पिछले साढ़े 4 सालों से कंपनी से जुड़े हुए थे मोहित गुप्ता 
मोहित गुप्ता पिछले साढ़े 4 सालों से कंपनी से जुड़े हुए थे. वह साल 2018 में फूड डिलीवरी सेगमेंट के हेड के तौर पर कंपनी के साथ जुड़े थे. बाद में 2021 में उन्हें कंपनी में को-फाउंडर का दर्जा मिल गया और वह इसके नए बिजनेसों को देखने लगे. वहीं गंजू को फूड डिलीवरी का सीईओ बना दिया गया था. जोमैटो में आने से पहले मोहित गुप्ता ऑनलाइन ट्रैवल प्लेटफॉर्म मेकमायट्रिप के सीईओ थे

जोमैटो ने फोन नंबर लिखे बैग का इस्तेमाल शुरू किया
हाल ही में जोमैटो ने ‘हॉटलाइन फोन नंबर’ लिखे डिलिवरी बैग का इस्तेमाल शुरू किया है. इससे उसके डिलिवरी पार्टनर्स के खराब ड्राइविंग करने की स्थिति में उन नंबर पर शिकायत की जा सके. कंपनी के फाउंडर दीपिंदर गोयल ने हाल ही में यह जानकारी दी

Related posts

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री शिंदे का ऐलान अहमदनगर की जगह अब होगा अहिल्या नगर

News Times 7

Y कैटेगरी की सुरक्षा कंगना रनौत को दी जाएगी -सरकारी सूत्र

News Times 7

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की कहा..

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़