News Times 7
अर्थव्यवस्थाटॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

वरिष्ठ नागरिकों के लिए बडी़ खुशखबरी, 8% ब्याज नही अब आपको भी मिलेगा 8.20% इंटरेस्ट, जानिए विशेष

नई दिल्ली. अगर आपने भी बैंक में FD कराई है तो आपको पता ही होगा कि वरिष्ठ नागरिक को फिक्स्ड डिपॉजिट पर बैंक की तरफ से ज्यादा ब्याज ऑफर किया जाता है. इस समय प्राइवेट से लेकर सरकारी तक लगभग सभी बैंकों ने फिक्सड डिपॉजिट (Bank FD) यानी FD पर ब्याज दरों में बंपर बढ़ोतरी की है. जिसके चलते सीनियर सीटिजन को 7 से 8% तक ब्याज मिल रहा है. लेकिन आज हम आपको एक ऐसे बैंक के बारे में बताने जा रहे हैं जो सामान्य नागरिक को एफडी पर 8% से भी ज्यादा ब्याज दे रहा है

5 नवंबर, 2022 से लागू हैं नई दरें
Ujjivan स्मॉल फाइनेंस बैंक (SFB) ने अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम पर ब्याज दरों को संशोधित किया है. बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, नई दरें आज, 5 नवंबर, 2022 के रूप में प्रभावी हैं. संशोधित ब्याज दरें प्लैटिना एफडी, डोमेस्टिक एंड NRO फिक्स्ड डिपॉजिट और संपूर्ण निधि, RD और संपूर्ण लक्ष्य, NRE फिक्स्ड डिपॉजिट पर लागू होती हैं.

इस FD पर मिलेगा 8% से ज्यादा ब्याज
बैंक सबसे ज्यादा ब्याज प्लैटिना एफडी पर दे रहा है. इस एफडी पर सामान्य नागरिक को 8.20% तक ब्याज दिया जा रहा है. जो बैंक द्वारा दी जाने वाली अधिकतम ब्याज दर है

उज्जिवन स्मॉल फाइनेंस बैंक वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, “प्लैटिना एफडी दरें 15 लाख रुपये से ऊपर और 2 करोड़ रुपये से नीचे जमा पर लागू हैं. प्लैटिना डिपॉजिट टीएएससी, गैर-व्यक्तिगत और एनआर ग्राहकों सहित सभी व्यक्तियों के लिए उपलब्ध हैं. बैंक अब 12 महीने से 60 महीनों में परिपक्व होने पर जमा पर 6.70% से 7.40% तक ब्याज दर की पेशकश कर रहा है. वहीं 80 सप्ताह (560 दिनों) में परिपक्व होने वाली प्लैटिना एफडी पर अधिकतम 8.20% की ब्याज दर दी जाएगी

Related posts

पांच दिवसीय विदेश दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इटली की राजधानी रोम पहुंचे , जी-20 शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

News Times 7

बिहार में शराब माफिया बेखौफ, पुलिस जवान को स्‍कॉर्पियो से 200 मीटर तक घसीटा, मौत

News Times 7

अर्जुन रामपाल आज NCB के सामने होंगे पेश, गर्लफ्रेंड गैब्रिएला को फिर जारी हुआ समन…

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़