News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़राजनीति

बिहार में भाजपा और जदयू का टूटा गठबंधन,राजद के साथ सरकार बनाने पेश करेंगे नितीश कुमार

बिहार में भाजपा और जदयू का गठबंधन टूट गया है। सीएम नीतीश राज्यपाल फागू चौहान को अपना इस्तीफा सौंप दिया। इस्तीफा देने के बाद नीतीश राबड़ी देवी के आवास पर पहुंचे। वहीं. इससे पहले जेडीयू की आज हुई बैठक में पार्टी के सभी विधायकों और सांसदों ने सीएम नीतीश कुमार के फैसले का समर्थन किया और कहा कि वे उनके साथ हैं।

bihar political game, nitish kumar resignation and jdu rjd alliance govt |  Bihar Politics: RJD को रिजॉर्ट पर अब नहीं भरोसा, विधायकों के लिए राबड़ी  आवास पर खास इंतजामतेजस्वी बोले, हम नीतीश जी को धन्यवाद करते हैं

बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिला। कोई पैकेज नहीं मिला। नीतीश जी ने पटना यूनिवर्सिटी की भी बात की जो नहीं मानी गई। जेपी नड्डा कहते हैं कि यहां आकर क्षेत्रीय पार्टियों को समाप्त करेंगे। यानि विपक्ष और लोकतंत्र को समाप्त करेंगे। हमारा दायित्व है संविधान को बचाना। भाजपा का एक ही काम है, डराओ। हम नीतीश जी को धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने फैसले लेने का काम किया है। आज पांच दलों की बैठक हुई और हमें फैसला लेने की जिम्मेदारी दी गई थी। नीतीश जी ने बिहार और लोकतंत्र के हित में फैसला लिया है। हम लोग समाजवादी हैं, लालू जी ने आडवाणी का रथ रोका था। हमारे पुरखों की विरासत कोई और लेकर जाएगा क्या? हम लोग चाचा-भतीजा हैं, लड़े भी हैं, आरोप भी लगाए हैं। हम लोग समाजवादी लोग हैं। हर भाई के बीच लड़ाई होती है। पीएम उम्मीदवारी का सवाल हम मुख्यमंत्रीजी पर छोड़ते हैं। सबसे अनुभवी, परिपक्व मुख्यमंत्री कोई है तो वो नीतीश जी हैं।

Bihar Politics : बिहार में बीजेपी -जदयू गठबंधन टूटा, सीएम नीतीश ने राज्यपाल  फागू चौहान को अपना इस्तीफा सौंपा. | BIHAR TODAY | Bihar News In Hindi 2022तेजस्वी बोले, आज बिहार ने देश को दिशा दिखाने का काम किया

तेजस्वी यादव ने कहा- तेजस्वी ने कहा कि भाजपा जहां रहती है, जिसके साथ रहती है, उसे खत्म करने में लगी रहती है। पंजाब देखिए, महाराष्ट्र देखिए। पूरे उत्तर भारत में अब भाजपा का कोई बड़ा सहयोगी नहीं रहा। देश में अराजकता का माहौल बन रहा है, सांप्रदायिकता फल-फूल रही है, सामाजिक न्याय प्रभावित हो रहा है। अर्थव्यवस्था देख लीजिए, देश की सुरक्षा देख लीजिए। आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है, आज ही के दिन भारत छोड़ो आंदोलन छिड़ा था। आज बिहार ने देश को दिशा दिखाने का काम किया है कि जो जनता के लिए लड़ता है, जनता उसे स्वीकार करती है। जनता विकल्प चाहती है।

नीतीश कुमार ने सरकार बनाने का दावा पेश किया

राज्यपाल से मुलाकात कर नीतीश कुमार ने सरकार बनाने का दावा पेश किया। पत्रकारों से बातचीत में नीतीश ने कहा कि हमें 164 विधायकों का समर्थन हासिल है। राज्यपाल को 164 विधायकों के समर्थन की चिट्ठी सौंपी है। सभी विधायकों की राय थी कि हमें एनडीए छोड़ देना चाहिए।

Related posts

पश्चिम बंगाल में ममता ने शुरू की मां की रसोई योजना ₹5 में मिलेगा भरपेट खाना

News Times 7

योगी सरकार ने सरल कियें बार लाईसेंस स्वीकृति के नियम ,अब ट्रेन और क्रूज़ मे भी परोसी जाएगी शराब

News Times 7

44 करोड़ ग्राहकों को स्टेट बैंक देगा तौफा, 20000 तक की जमा -निकासी अब कर सकेंगे घर से ही जानिये कैसे

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़