News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

उत्तर प्रदेश में SP को MLC उपचुनाव में बड़ा झटका, सपा प्रत्याशी कीर्ति कोल का पर्चा रद्द

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में होने वाले MLC उपचुनाव में समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, सपा प्रमुख अखिलेश द्वारा घोषित उम्मीदवार कीर्ति कोल का पर्चा निरस्त हो गया है। मिली जानकारी के मुताबिक नामांकन पत्र में उन्होंने अपनी उम्र को  28 वर्ष दिखाई थी।

जबिक MLC उम्मीदवार के लिए न्यूनतम उम्र 30 साल होनी चाहिए। जिसके बाद उनके नामांकन पत्र को रद्द कर दिया गया।
यूपी एमएलसी चुनाव : सपा प्रत्याशी कीर्ति कोल का पर्चा रद्द, जानिए क्या रही बड़ी वजह ? | up mlc election 2022 samajwadi party candidate kirti kol nomination cancelled - Hindi Oneindia
बता दें कि समाजवादी पार्टी ने 31 जुलाई को विधान परिषद उम्मीदवार कीर्ति कोल के नाम की घोषणा की थी। इसकी जानकारी पार्टी  ट्विटर हैंडल से दी थी। कीर्ति मिर्जापुर की छानबे विधानसभा से सपा की प्रत्याशी रह चुकीं हैं और आदिवासी समाज का प्रतिनिधित्व करती हैं। फिलहाल पर्चा खारिज होने की वजह से अब भारतीय जनता पार्टी के दोनों उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित होना तय हो गया है। विधान परिषद उप चुनाव के लिए 11 अगस्त को मतदान होगा।

Related posts

SEBI ने मुकेश अंबानी और रिलायंस पर लगाया 40 करोड़ रुपए का जुर्माना, ये है पूरा मामला…

News Times 7

पटना जिले में रिवॉल्वर व पिस्टल लेने वालों की संख्या में इजाफा, चुनाव को लेकर होगा आर्म्स सत्यापन

News Times 7

Facebook की पेरेंट कंपनी मेटा प्लेटफॉर्म्स इंक ने 11,000 से अधिक कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़