News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़राजनीति

औवेसी की पार्टी से पहली बार कोई हिन्दू ब्राह्मण महिला प्रत्याशी ने जीता चुनाव

खरगोन/नई दिल्ली. मध्य प्रदेश में पहली बार लड़ने वाली ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद उल मुस्लिमीन (AIMIM) को बुधवार को घोषित परिणाम में पार्षदों की तीन सीटों पर जीत मिली है. नगरीय निकाय चुनाव में एआईएमआईएम के जीते हुए पार्षदों की संख्या बढ़कर सात हो गई है. ये तीनों सीटें खरगोन नगरपालिका की हैं. इस नगरपालिका के वार्ड नंबर 2 से एआईएमआईएम प्रत्याशी अरुणा बाई उपाध्याय ने भाजपा प्रत्याशी सुनीता देवी को 31 मतों से हराया.  वार्ड नंबर 15 से एआईएमआईएम प्रत्याशी शकील खान ने निर्दलीय प्रत्याशी आसिफ खान को 662 मतों से पराजित किया. वार्ड नंबर 27 से एआईएमआईएम प्रत्याशी शबनम अदीब ने निर्दलीय प्रत्याशी शकीला खान को 774 मतों से हराया.पश्चिम बंगाल चुनाव: असदुद्दीन ओवैसी मुसलमान युवाओं के एक तबके के लिए हीरो  क्यों - BBC News हिंदी

नवनिर्वाचित पार्षद अरुणा उपाध्याय ने कहा कि ये भाईचारे और वार्ड के मतदाताओं की जीत है. वार्ड के विकास की जीत है. अरुणा ने कहा कि पार्टी प्रमुख ओवैसी संविधान और देश में कानून और समानता की बात करते हैं. उनकी इसी बात से प्रभावित होकर मैंने इस पार्टी से पार्षद का चुनाव लड़ना ठीक समझा. अरुणा का मानना है कि ये इंसानियत की जीत है. उन्होंने मतदाताओं के आभार के साथ सभी से भाईचारे के साथ रहने की अपील की. अरुणा ने वार्ड क्रमांक 2 से 31 मतों से चुनाव जीतकर भाजपा, कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशियों को पटकनी दी. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में खंडवा में एक जनसभा की थी.Khargone News: खरगोन नगर पालिका में असुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM के टिकट पर अरुणा उपाध्याय ने जीता पार्षद का चुनाव...

एआईएमआईएम का मुख्यालय हैदराबाद में है और इस पार्टी ने पहली बार मध्य प्रदेश में नगर निकाय चुनाव लड़ा है. मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, पहले चरण के मतदान की रविवार को हुई मतगणना में एआईएमआईएम के चार प्रत्याशियों ने खंडवा नगर निगम, बुरहानपुर नगर निगम एवं जबलपुर नगर निगम चुनाव में पार्षद के पद के लिए जीत दर्ज की है. इन चार में से जबलपुर में पार्टी के दो प्रत्याशियों ने और बुरहानपुर एवं खंडवा में एक-एक ने जीत दर्ज की है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में खंडवा में एक जनसभा की थी. ओवैसी ने भोपाल, इंदौर और जबलपुर में भी अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए समर्थन जुटाने के लिए जनसभाएं की थीं. मध्य प्रदेश मेंकुल 16 नगर निगमों, 99 नगर पालिकाओं और 298 नगर परिषदों के लिए दो चरणों में मतदान हुआ था.

 

Related posts

कस्टम विभाग को मिली बड़ी सफलता लखनऊ एयरपोर्ट पर 1.68 करोड़ का सोना बरामद

News Times 7

मुजफ्फरनगर किसान महापंचायत में उमड़ा जनसैलाब ,पहुंचे राकेश टिकैत

News Times 7

बिहार के औरंगाबाद में हुआ दर्दनाक हादसा ,सिलेंडर ब्लास्ट होने से 25 लोग झुलसे

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़