News Times 7
टॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

UP के मदरसों में फंडिंग-को रोकने से नाकाम है योगी सरकार ,जानिये नया प्लान ,कैसे नकेल कसेगी योगी सरकार

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में गैर-मान्यता प्राप्त मदरसों पर जल्द ही योगी सरकार का शिकंजा कसने वाला है. यूपी के ऐसे मदरसों पर नकेल कसने के लिए योगी सरकार ने पूरी प्लानिंग कर ली है. मदरसा बोर्ड के चेयरमैन इफ्तिखार अहमद जावेद ने यह जानकारी दी कि यूपी के मदरसों की पड़ताल करने के लिए जल्द एक सर्वे शुरू किया जाएगा. इस सर्वे के माध्यम से फंडिंग से लेकर मदरसे के संचालन की पूरी जानकारी हासिल की जाएगी.उत्तर प्रदेश में अब किसी नये मदरसे को नहीं मिलेगा सरकारी अनुदान - योगी सरकार

इफ्तिखार अहमद जावेद की मानें तो यूपी सरकार जो कदम उठाने जा रही है, उसके अनुसार मदरसों को फंडिंग कहां से हो रही है, इसकी जांच होगी. इतना ही नहीं, मदरसों को कौन सी संस्थाएं मदद कर रही हैं और किस तरह की मदद कर रही है, इसकी भी जांच होगी. साथ ही. मदरसा शिक्षा परिषद की नई नियमावली तैयार की जाएगी.UP Latest News CM Yogi Adityanath Cabinet Decision over madrasas grant | UP  Madrasas: मदरसों पर योगी सरकार का सबसे बड़ा फैसला, अब नहीं मिलेगा कोई  अनुदान | News Track in Hindi

मदरसा बोर्ड के चेयरमैन इफ्तिखार अहमद जावेद ने कहा कि सर्वे के बाद पात्र मदरसों को ही मान्यता दी जाएगी. उन्होंने कहा कि इस साल से मदरसों में नए और आधुनिक विषयों की पढ़ाई शुरू होगी. मदरसों में नए विषयों के लिए शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी और शिक्षकों की नियुक्ती मे सभी पैमाने पूरे किए जाएंगे.

बताया यह भी जा रहा है कि मदरसों की शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए योगी सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है. यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने मदरसे की शिक्षा व्यवस्था सुधारने के लिए टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा ) की तर्ज पर एमटीईटी (मदरसा टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट) को लागू करने का फैसला किया है. इसके लागू होने के बाद एमटीईटी पास करने वाले अभ्यर्थी ही मदरसों में शिक्षक बन पाएंगे.

Related posts

अमृतसर से अहमदाबाद के लिए उड़ा विमान पहुंच गया पाकिस्तान ,जानिए पूरी कहानी

News Times 7

झारखंड में अवैध खनन को लेकर हेमंत सोरेन सरकार हुई सख्त, चलेगा विशेष जांच अभियान

News Times 7

buxar-क्रैन के चपेट मे आने से बक्सर के किला मैदान के समीप हुई महिला की दर्दनाक मौत, एक घायल

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़