News Times 7
क्राइमटॉप न्यूज़बड़ी-खबरब्रे़किंग न्यूज़

बिहार में अपराधियों का तांडव ,सदर अस्पताल में एक युवक की गोली मारकर हत्या, जानिये कहा

छपरा. बिहार के छपरा स्थित सदर अस्पताल में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. हत्या की इस घटना से सनसनी फैल गई. शुक्रवार की देर रात हुई इस घटना के बाद सदर अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई है। जिस वक्त घटना हुई उस वक्त सीसीटीवी बंद था जिसके कारण पुलिस को अनुसंधान में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. घटना के पीछे अस्पताल में दलालों के बीच आपसी वर्चस्व की लड़ाई को कारण बताया जा रहा है.छपरा में युवक की हत्या, सदर अस्पताल परिसर में ही गोलियों से भूना - News 1

अस्पताल में दलालों के कई नेटवर्क सक्रिय हैं, जो मरीजों को निजी अस्पताल में पहुंचाकर मोटा मुनाफा कमाते हैं और इस मोटे मुनाफे को लेकर यहां अक्सर दलालों के बीच मारपीट की घटनाएं होते रहती है, हालांकि पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है. पुलिस का कहना है कि सभी एंगल पर पुलिस काम कर रही है. मृतक युवक का नाम नंदलाल राय है जो दहियावां दरगाह का रहने वाला बताया जा रहा है. शुक्रवार की देर रात अज्ञात अपराधियों ने नंदलाल को अस्पताल के गेट के पास ही गोली मार मार दी जिसके बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई.छपरा में युवक की हत्या, सदर अस्पताल परिसर में ही गोलियों से भूना - News 1

हत्या की इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, वहीं भगवान बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है. बड़ा सवाल यह है कि अस्पताल में पुलिसकर्मियों के साथ-साथ सरकारी सुरक्षा गार्ड भी मौजूद हैं लेकिन इसके बावजूद अपराधी आराम से गोली मारकर एक युवक की हत्या कर फरार हो गए. मौके पर पहुंची पुलिस ने इस मामले में एक युवक को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है. अस्पताल में हत्या के इस घटना के बाद दहशत का माहौल है.

Related posts

गुजरात चुनाव से पहले दिग्गजों ने किया सरेंडर,पूर्व CM विजय रुपाणी और डिप्टी CM नितिन पटेल नहीं लड़ेंगे चुनाव

News Times 7

हो जाईये सचेत अगर खुले मे जलाया कूड़ा कचरा तो देने पड़ जाएंगे 5से 25हजार का जुर्माना

News Times 7

बिहार पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच राज्य निर्वाचन आयोग के नए निर्देश जारी

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़