News Times 7
क्राइमटॉप न्यूज़ब्रे़किंग न्यूज़

लखनऊ में फल फूल रहा जिस्मफरोसी का धंधा ,5 युवतियां समेत 8 गिरफ्तार

लखनऊ. राजधानी लखनऊ (Lucknow) के विकासनगर इलाके में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार चल रहा था. स्थानीय लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी. मौके पर पहुंची एसीपी महानगर व विकासनगर इंस्पेक्टर की टीम ने 8 लोगों को गिरफ्तार किया है. इसमें पांच युवतियां और संचालक सहित तीन पुरुष शामिल हैं. मौके से कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है. इस मामले में विकासनगर थाने में अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है.Sex Racket Busted In Manali Side Story - मनाली में विदेशी महिलाओं समेत  बाहरी राज्यों के सेक्स रैकेट सक्रिय - Amar Ujala Hindi News Live

सूचना की पुष्टि होने के बाद महानगर एसीपी जया शांडिल्य और विकासनगर इंस्पेक्टर टीबी सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम पहुंची. मौके से पुलिस ने पांच युवतियों व तीन युवकों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने जब आरोपितों से पूछताछ की तो सामने आया कि इस स्पा सेंटर में सीतापुर, बाराबंकी से लड़कियां आती थीं. मौके पर मिली दो लड़कियां बाहर से ही आयी थीं, जबकि तीन लड़कियां गुड़म्बा, महानगर की थी. संचालक प्रद्युम्मन सिंह मूल रूप से उन्नाव का रहने वाला है. उसके साथ पकड़े गये लोगों में बाराबंकी का अशोक कुमार और गोलू शर्मा शामिल है.Sex racket was going on in the hotel, police busted

व्हाट्सएप ग्रुप पर होती थी बुकिंग
पुलिस के मुताबिक संचालक ने अपने नियमित ग्राहकों के लिये व्हाट्सएप ग्रुप बना रखा था. इस पर ही लड़कियों के साथ टाइम स्लाट की बुकिंग होती थी. ये लोग आपस में व्हाटसएप कॉल ही करते थे. इनके मोबाइल से पुलिस को कई और लोगों के बारे में पता चला है जो ऐसे स्पा सेंटर का संचालन कर रहे हैं. इनमें से कई ने अब छोटे जिलों में भी अपने केन्द्र खोल रखे हैं. पुलिस ने ग्रुप से जुड़े सभी सदस्यों के बारे में जानकारी जुटा रही है. ताकि उनसे भी पूछताछ की जा सके.

Related posts

पीके की जुबानी ,आम आदमी पार्टी के लिए भविष्यवाणी: आप को राष्ट्रीय पार्टी बनने में 15-20 साल लगेंगे

News Times 7

बिहार में बाढ़ की आशंका 9 जिले हो सकते है प्रभावित ,एनडीआरएफ की टीम ने संभाला मोर्चा

News Times 7

बिहार के भागलपुर जिले में टिफिन बम ब्लास्ट 7 साल के बच्चे की मौत मौके पर अफरातफरी

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़