News Times 7
टॉप न्यूज़नौकरीब्रे़किंग न्यूज़

सेंटर फार मानीटरिंग आफ इंडियन इकोनमी (सीएमआईई) की रिपोर्ट में दावा ,बिहार में काम हुई बेरोजगरी

बिहार राज्य में बेरोजगारी दर में भारी कमी आई है और इस बात का दावा सेंटर फार मानीटरिंग आफ इंडियन इकोनमी (सीएमआईई) की रिपोर्ट में किया गया है। सीएमआईई की रिपोर्ट के मुताबिक मई में राज्य में बेरोजगारी दर 13.3 प्रतिशत रही। यह अप्रैल (21.1 प्रतिशत) की तुलना में 7.8 प्रतिशत कम है। बता दें कि कोरोना महामारी के कारण राज्य में रोजगार की स्थिति खराब हो गई थी लेकिन अब जो रिपोर्ट आई है वह राहत देने वाली है।

CMIE Released Unemployment Rate in Hindi | Unemployment in Hindi
कोरोना लॉकडाउन के कारण पड़ा था भारी असर
बता दें कि साल 2020 और 2021 में कोरोना के कारण बेरोजगारी देश के साथ बिहार में भी चरम पर आ गई थी। ग्रामीण इलाकों में लॉकडाउन का सबसे अधिक असर पड़ा। पर्यटन और सेवा क्षेत्र पूरी तरह से ठप हैं। ग्रामीण इलाकों में बड़ी संख्या में लोग लौट गए लेकिन वहां भी रोजगार नहीं था। CMIE के आंकड़े : देश में बेरोजगारों की संख्या बढ़ कर हुई 3.03 करोड़,  लॉकडाउन के समय से भी ज्यादा → Vaigyanik Chetna

झारखंड में भी बेरोजगारी दर में कमी, लेकिन असम का बुरा हाल
पड़ोसी झारखंड में भी लोगों को तेजी से रोजगार मिल रहे हैं। दो महीने के भीतर बेरोजगारी दर में 0.8 प्रतिशत की कमी आई है। पूर्वोत्तर असम में बेरोजगारी दर में भारी बढ़ोतरी हुई है। यह मई में 8.2 प्रतिशत दर्ज है, जबकि अप्रैल में केवल 1.2 प्रतिशत रिकार्ड की गई थी।

Related posts

टिकैत के आंसू कहीं सरकार पर भारी न पड़ जाए, क्योंकि अगले ही साल होने वाले हैं उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव

News Times 7

बिहार में बहार है, गोलियों की बौछार है, जोर से कहिए नीतीश कुमार है- तेज प्रताप

News Times 7

अनंतनाग में आतंकियों से मुठभेड़ में सेना के कर्नल, मेजर और J&K पुलिस के DSP शहीद

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़