भारत के दिग्गज ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. प्लेऑफ से पहले ही आईपीएल (IPL) से बाहर होने के बाद धवन ने अपने घर का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनकी लात घूसों से पिटाई हो रही है. वीडियो शेयर करते ही कामेंट्स की लाइन लग गई चलिए आपको बताते हैं आखिर क्या है इस वीडियो की पूरी कहानी
दरअसल इस वीडियों में उनकी लात घूसों से पिटाई करते हुए शख्स कोई और नहीं उनके पिताजी हैं. वे मजाकिया अंदाज में एक्टिंग करते हुए उनके प्लेऑफ से पहले बाहर हो जाने के लिए चलते पिटाई करने की एक्टिंग कर रहे हैं. उनकी एक्टिंग देखकर हरभजन सिंह ने इंस्टाग्राम पर कॉमेंट लिखा कि बापू तो तेरे से भी ऊपर का एक्टर निकले, वाह क्या बात है. कॉमेंटेटर गौरव कपूर ने भी लिखा “हा हा हा फुल पर्फोर्मर फैमली”शिखर धवन ने इस वीडियो के लिए कैप्शन में लिखा था कि मेरे पिताजी के लिए नॉक आउट में क्वालिफाइ नहीं होने का ये मतलब है और हंसने की इमोजी का इस्तेमाल किया है. इस सीजन में पंजाब की टीम 6ठे नंबर पर रही.
