News Times 7
टॉप न्यूज़ब्रे़किंग न्यूज़रेप

मामा शिवराज के राज में नाबालिग लड़की से 3 लड़कों ने किया गैंगरेप

ग्वालियर में 16 साल की छात्रा के फ्लैट में घुसकर गैंगरेप जैसी वारदात को अंजाम दिया. जब आरोपियों को पता चला कि पीड़ित लड़की गर्भवती हो गई है तो उन्होंने गोली खिलाकर उसका गर्भपात भी करा दिया. परेशान लड़की ने ये बात अपनी मां को बताई. उसके बाद से आरोपी उसे और उसकी मां को जान से मारने की धमकियां देने लगे. आखिर तंग आकर मां-बेटी विश्विद्यालय थाने पहुंचीं और शिकायत की. पुलिस ने मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. तीसरे की तलाश जारी है.मामा के घर गई लड़की से 4 लड़कों ने किया गैंगरेप, गला घोंट मरा समझकर छोड़ा -  Crime AajTak

जानकारी के मुताबिक, 16 साल की पीड़िता विश्वविद्यालय थाना इलाके के सिंधिया नगर की एक मल्टी में अपनी मां के साथ रहती है. उसकी मां इसी मल्टी में ही दुकान संचालित करती हैं. इसी साल 22 अप्रैल को जब मां दुकान पर गई तब लड़की घर में अकेली थी. इस दौरान मल्टी में ही रहने वाले विक्रम अनुरागी, रोहित गोस्वामी और गौरव पवैया उसके घर में घुस गए. तीनों ने फ्लैट के अंदर से दरवाजा लॉक कर दिया. उसके बाद लड़की को धमकी दी और गैंगरेप किया. घटना के बाद तीनों चले गए और फिर लड़की को किस से न कहने की धमकी दी. बदनामी के डर से छात्रा ने चुप्पी साध ली.MP में सरकारी जमीन पर जमे लोगों को मिलेगा मालिकाना हक-People who have  occupied government land in MP will get ownership – News18 हिंदी

गैंगरेप की वारदात के बाद पीड़िता को पीरियड नहीं आए. ये बात उसने एक आरोपी को बताई. आरोपी ने लड़की को एक टैबलेट दी, जिसे खाने के बाद उसका गर्भपात हो गया. पांच दिन पहले लड़की ने अपनी मां को पूरी घटना के बारे में बताया. मां ने लड़कों को फटकार लगाई तो तीनों  लड़के उन्हें गालियां देने लगे. आरोपियों ने मां-बेटी को पुलिस में शिकायत न करने की धमकी दी, कहा कि पुलिस में रिपोर्ट की तो जान से मार देंगे. आखिर में पीड़िता अपनी मां के साथ विश्विद्यालय थाना पहुंची. पुलिस ने तीनों युवकों पर गैंगरेप का मामला दर्ज कर लिया. ग्वालियर एसएसपी अमित सांघी ने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है.

Related posts

रेट है सेट ,किराये पर मिलते हैं पुलिसवाले, ढाई हजार में दारोगा और 700 रुपये में सिपाही पूरा थाना भी किराए पर जानिये कितना

News Times 7

चैंपियन ट्रॉफी के फाइनल मैच में भारत के खिलाफ टॉस न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला

News Times 7

शराबबंदी कानून के बाद भी नितीश के बिहार मे जहरीले शराब से छपरा मे हुई 25 की मौत, सरकार मौन

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़