News Times 7
टॉप न्यूज़ब्रे़किंग न्यूज़

सोशल साइट फेसबुक पर हुई दोस्ती फिर प्यार चढ़ा परवान ,बात पहुंची शादी तक तो मंदिर मे दो युवको ने रहा ली शादी ,मामला पहुंचा थाने

फेसबुक का प्यार भी अजीबोगरीब है किस से दोस्ती हो जाए और और प्यार परवान चढ़ने लगे पता ही नहीं चलता ,हिमाचल प्रदेश के ऊना शहर में शादी से जुड़ा एक अजब-गजब मामला सामने आया है. शहर के ही 24 वर्षीय युवक ने एक युवक से ही शादी रचा सबको हैरान कर दिया है. लड़के से लड़के की शादी का हिमाचल प्रदेश में इस प्रकार का पहला ही मामला देखा जा रहा है.

दरअसल, शहर के निवासी एक युवक की फेसबुक पर उत्तराखंड के युवक से हुई दोस्ती प्यार में तबदील हो गई और दोनों ने दिल्ली स्थित एक मंदिर में शादी रचा ली. छह महीने पहले दोनों ने शादी की थी. दरअसल, उत्तराखंड के युवक का चेहरा युवती की तरह दिखता है. इस वजह से भी कोई पहचान पहचान नहीं सका.फेसबुक पर दोस्ती के बाद हुआ प्यार, मंदिर में 2 युवकों ने की शादी, विवाद  बढ़ने पर थाने पहुंचा मामला - hp news facebook friends same sex marriage in  una utrakhand family

लेकिन मामले का खुलासा सोमवार रात को हुआ, जब दोनों युवकों के शादी करने की बात चली. हंगामा होते देख दोनों युवक पुलिस की शरण में पहुंच गए, जहां पर पुलिस ने युवक के परिजनों को उत्तराखंड से बुलाया है. ऊना शहर के युवक का छोटे भाई के अलावा इस दुनिया में कोई नहीं है. उत्तराखंड के युवक के परिजनों को पता चलने के बाद बाद सारा विवाद सामने आया है.

डेढ़ साल पहले हुई थी दोस्ती

बता दें कि करीब डेढ़ वर्ष पहले ऊना शहर के एक युवक ने फेसबुक पर एक युवक से दोस्ती हो गई. बातों का सिलसिला बढऩे लगा और दोनों में प्यार हो गया. ऐसे में दोनों ने शादी करने का फैसले किया और करीब छह माह पहले दिल्ली के एक मंदिर में शादी रचा ली. बताया जा रहा है कि चार दिन पहले उत्तराखंड का युवक ऊना में रहने के लिए आया, लेकिन छोटे भाई को शक हुआ, तो मामले का खुलासा हुआ. इसी बात को लेकर सोमवार रात्रि कुछ हंगामा भी हुआ और दोनों युवक पुलिस की शरण में पहुंच गए. साथ ही पार्षद भी पुलिस चौकी ऊना पहुंचे. जहां पर पुलिस ने दूसरे युवक के परिजनों को ऊना बुलाया. चौकी इंचार्ज जगवीर सिंह का कहना है कि दोनों युवक साथ में रहने की बात कर रहे है. उत्तराखंड के युवक के परिजनों को बुलाया गया है, जिसके बाद ही आगामी निर्णय लिया जाएगा.फेसबुक फ्रेंड से शादी करना पड़ा महंगा, सुहागरात के बाद दूल्हे ने किया  घिनौना कांड - Newstrend

Related posts

कॉल मनी मार्केट में अक्टूबर तक RBI लॉन्च कर सकता है Digital Rupee

News Times 7

अब हर घर दिन- रात फहरा सकते है तिरंगा’ राष्ट्रीय ध्वज को लेकर सरकार ने बदले नियम,जानिये क्या

News Times 7

पाकिस्तान की ट्रेन में बिना टिकट चढ़ी लड़की का TC सहित साथियों ने किया गैंगरेप

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़