News Times 7
टॉप न्यूज़ब्रे़किंग न्यूज़हादसा

हिन्दू नव वर्ष पर निकली बाईक रैली के दौरान भड़की हिंसा ,एक दर्जन दुकानों में आगजनी, कर्फ्यू जारी

राजस्थान के करौली में उस वक़्त अफरा तफरी का माहौल हो गया जब #र निकाली गई बाइक रैली पर हटवारा बाजार में समुदाय विशेष द्वारा पथराव कर दिया गया । इससे शहर में तनाव का माहौल हो गया। उपद्रवियों ने एक दर्जन से ज्यादा दुकानों और तीन बाइकों को आग के हवाले कर दिया है। बिगड़ते हालात को देखते हुए बाजार बंद कर शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया है।

अब तक 33 से अधिक लोगों और चार पुलिसकर्मियों के घायल होने की जानकारी सामने आ रही है। पुष्पेंद्र नाम के व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे जयुपर रेफर कर दिया गया है। अस्पातल पहुंचे घायलों के शरीर पर चाकू से वार किए जाने के निशान हैं। हालांकि डॉक्टर अभी कुछ भी बताने से इंकार कर रहे हैं।

Rajasthan: हिंदू नववर्ष के मौके पर हिंसा की आग में झुलसा करौली, पुलिसवालों पर भी शरारती तत्वों ने किया पथराव, Karauli scorched in the fire of violence on the occasion of Hindu
कलेक्टर डॉ. मोहन लाल यादव और एसपी शैलेंद्र सिंह इंदौलिया मौके पर मौजूद हैं और बिगड़ते हालात को काबू में करने का प्रयास कर रहे हैं। घटना स्थल के साथ संवेदनशील इलाकों में भी पुलिस जवानों को तैनात कर दिया गया है।

Advertisement

इधर, माहौल बिगड़ते ही नव वर्ष पर निकाली जा रही बाइक रैली को रद्द कर दिया गया है। पुलिस पर भी पथराव किए जाने की जानकारी सामने आ रही है। कलेक्टर ने जिले में धारा 144 लागू कर दी है। आगजनी से अब तक लाखों रुपए के नुकसान की बात सामने आई है। करौली में बिगड़ते हालात को देखते हुए आईजी और विधायक लखन सिंह भी जयपुर से करौली के लिए रवाना हो गए हैं।

राजस्थान: करौली में दो समुदायों के बीच बवाल, हिंदू नव वर्ष पर निकाली गई बाइक रैली पर पथराव के बाद भड़की हिंसा, धारा 144 लागू | TV9 Bharatvarshघायलों का कैराली के अस्पताल में चल रहा इलाज

बाइक रैली पर किए गए पथराव में रैली के साथ चल रहे चार पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। इसके बाद शुरू हुई हिंसा में अब तक 33 से अधिक लोग घायल हो चुके हैं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को जयपुर रेफर किया गया है। उधर, सूत्रों का कहना है कि अस्पातल पहुंचे कुछ घायलों के शरीर पर चाकू से वार करने निशान है। हालांकि प्रशासन की ओर से अब तक इस तरह की कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

बड़ी संख्या में अफसर और पुलिसकर्मी तैनात

करौली में बिगड़े हालात काबू में करने के लिए प्रशासन की ओर से 50 पुलिस अधिकारी और 600 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। एडीजी संजीब नार्झरी, आईजी भरत मीणा, डीआईजी राहुल प्रकाश और एसपी मृदुल कछवाहा, आईजी भरतपुर प्रफुल कुमार खमेसरा और आईजी कानून व्यवस्था भरत मीणा मौके पर मौजूद हैं और हालात जल्द से जल्द काबू करने का प्रयास कर रहे हैं। अतिरिक्त महानिदेशक कानून व्यवस्था हवा सिंह घुमरिया भी लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहे हैं।

टोंक में हिंदू नव वर्ष के शुभारंभ पर रैली के दौरान पथराव से तनाव - tension after stone pelting during rally on Hindu New Year's in Tonk – News18 हिंदी

आसमाजिक तत्वों के सामने पुलिस अफसल 
उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौर ने कहा कि बाइक रैली पर असामाजिक तत्वों द्वारा किया गया पथराव और आगजनी की घटना पुलिस की अदूरदर्शिता व अकर्मण्यता का परिणाम है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को रैली की जानकारी पहले से ही थी तो असामाजिक तत्वों को एकत्रित ही क्यों होने दिया गया? असामाजिक तत्वों के सामने पुलिस असफल हो गई है। धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली इस घटना को अंजाम देने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील भी की है।
Advertisement

Related posts

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने CJI चंद्रचूड़ की उपस्थिति में पूछा सवाल, क्या देश के नागरिक के लिए न्याय पाना आसान है?

News Times 7

प्रेग्नेंसी के दौरान विटामिन डी की कमी को नजरअंदाज करना पड़ सकता महंगा

News Times 7

झारखंड में हेमंत सोरेन समेत 8 विधायकों की कुर्सी खतरे में, 2023 में हो सकता है उपचुनाव पर फैसला

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़