News Times 7
बड़ी-खबर

Holika Dahan Real Place: बिहार के एक गांव में गुलाल की जगह लगाते हैं राख; यहीं जली थी होलिका, हुई थी पहली होली

पटना। Holika Dahan Real Place: होली के पहले की रात होलिका दहन (Holika Dahan) की परंपरा प्राचीन है, लेकिन शायद आप यह नहीं जानते कि होलिका दहन व होली की परंपरा बिहार से शुरू हुई है। मान्‍यता है कि बिहार के पूर्णिया जिले के धरहरा गांव में पहली होली (First Holi) खेली गई थी। मान्‍यता है कि यहीं भगवान विष्‍णु के विरोधी हिरण्यकश्यप (Hiranyakashipu) का किला था, उसकी बहन होलिका भगवान विष्‍णु के भक्‍त प्रहलाद (Prahlad) को जलाकर मारने के क्रम में खुद ही भष्‍म हो गई थी। प्रहलाद को बचाने के लिए इसी जगह भगवान विष्णु ने नरसिंह (Narasimha) अवतार लेकर हिरण्यकश्यप का वध किया था। इस घटना के बाद ही हाेली की परंपरा शुरू हुई। होलिका दहन के दिन वहां हजारों श्रद्धालु राख और मिट्टी से होली खेलते हैं

पूर्णिया के गांव में जली थी होलिका, शुरू हुई होली

बिहार के पूर्णिया के बनमनखी में सिकलीगढ़ धरहरा गांव है। मान्यता है कि यहां भगवान नरसिंह ने अवतार लिया था और इसी गांव में होलिका भक्‍त प्रह्लाद को अपनी गोद में लेकर आग में बैठी थी। होलिका जलकर भस्म हो गई और प्रह्लाद बच गया। इसके बाद से होलिका दहन की शुरुआत हुई।

Advertisement

विष्‍णु का परम भक्त था हिरण्यकश्यप का बेटा प्रह्लाद

मान्‍यता है कि सिकलीगढ़ धरहरा गांव में भगवान विष्‍णु के विरोधी हिरण्यकश्यप का किला था। दूसरी ओर उसका बेटा प्रहलाद भगवान विष्णु का परम भक्त था। इस कारण हिरण्यकश्‍यप अपने बेटे से नाराज रहता था। हिरणकश्यप ने अपने बेटे प्रह्लाद को तरह-तरह से प्रताड़ित कर भगवान विष्‍णु की भक्ति छोड़ने का दबाव डाला, लेकिन वह नहीं डिगा। जब कोई और उपाय नहीं सूझा तो उसने अपनी बहन होलिका को बुलाकर अपने बेटे प्रह्लाद का वध करने को कहा। होलिका को आग में नहीं जलने का वरदान मिला था, इसलिए वह उसे लेकर अग्निकुंड में जा बैठी थी।

भक्‍त को बचाने के लिए विष्‍णु ने लिया नरसिंह अवतार

Advertisement

होलिका के जलने के बाद भगवान विष्णु ने हिरण्यकश्यप के किले के खंभे से नरसिंह का अवतार लिया और उसका वध कर भक्त प्रहलाद को बचाया। माना जाता है कि उस खंभे का एक भाग (माणिक्य स्तंभ) आज भी वहां मौजूद है। खंभे का यह भाग 12 फीट मोटा और लगभग 65 डिग्री पर झुका हुआ है। कहते हैं कि यहीं भगवान नरसिंह ने हिरण्यकश्यप का वध किया था। इस मान्‍यता के पक्ष में प्रमाण भी दिए जाते हैं। गुजरात के पोरबंदर स्थित विशाल भारत मंदिर में लिखा है कि भगवान नरसिंह का अवतार स्थल बिहार के पूर्णिया जिला के बनमनखी के सिकलीगढ़ धरहरा में है। गीता प्रेस (गोरखपुर) के ‘कल्याण’ के 31वें वर्ष के तीर्थांक में भी इसका जिक्र किया गया है। भागवत पुराण (सप्तम स्कंध के अष्टम अध्याय) में भी कहा गया है कि माणिक्य स्तंभ से भगवान विष्णु ने नरसिंह अवतार लेकर अपने भक्त प्रहलाद की रक्षा की थी।

धरहरा गांव में होलिका दहन कर राख से खेलते हैं होली

होलिका के जलने व हिरणकश्यप के वध के बाद होली की शुरुआत होने की मान्‍यता है। तब से पूर्णिया के धरहरा गांव के लोग होलिका दहन कर राख से होली खेलते हैं।

Advertisement

उत्‍तर प्रदेश के हरदोई में भी होलिका दहन की मान्‍यता

उत्तर प्रदेश में जिला हरदोई (Hardoi) से भी हिरण्‍यकश्‍यप का नाता माना जाता है। कहते हैं कि हरदोई हिरण्यकश्‍यप की नगरी थी, जहां वह खुद को भगवान से बड़ा बताने लगा था। इस कारण उसे हरि-द्रोही (भगवान का शत्रु) की संज्ञा दी गई थी। इसीलिए हिरण्यकश्‍यप की राजधानी का नाम हरि द्रोही पड़ा, जो कालक्रम में हरदोई हो गया। मान्यता है कि हरदोई में भक्‍त प्रह्लाद को गोद में लेकर हिरण्यकश्‍यप की बहन होलिका अग्नि कुंड में बैठी थी। नहीं जलने के वरदान के बावजूद होलिका तो भस्म हो गई, जबकि प्रह्लाद बच गया। उसी घटना के बाद लोगों ने खुश होकर पहली होली मनाई थी। कहते हैं कि हरदोई में वह कुंड आज भी मौजूद है, जहां होलिका जली थी।

Advertisement
Advertisement

Related posts

गुजरात में केजरीवाल के धमाकेदार एंट्री पर घबराए गृह मंत्री अमित शाह ने ‘कहा ‘सपने बेचने’ वाले गुजरात में नहीं जीतेंगे

News Times 7

फिर से कोहराम मचा रहा है कोरोना चीन में कठोर पाबंदियों से लोगों में खौफ

News Times 7

एमपी में तेज आवाज में लाउड स्पीकर बजाने पर रोक, CM मोहन यादव का बड़ा फैसला

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़