News Times 7
कोरोना

भारत में पिछले 24 घंटों में COVID19 के आए 2,568 नए मामले, 97 लोगों की कोरोना से मौत

नई दिल्ली: कोरोना मामलों में अब लगातार गिरावट देखी जा रही है।  देशभर में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस  के कुल 2568 नए मामले सामने आए हैं, यह कल सामने आए मामलों से 2.5 फीसदी ज्यादा है। इसके साथ ही देश में  कुल कोविड संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब 4 करोड़ 29 लाख, 96 हजार 62 हो गई है। वहीं, पिछले 24 घंटों में देश में कुल 97 लोगों की  मौत भी हुई है इसके साथ ही अबतक देश में कोविड से कुल 5 लाख 15 हजार 974 लोगों की मौत हो चुकी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक,  देशभर में फिलहाल कुल एक्टिव केस की संख्या घटकर 40 हजार से भी नीचे आ गई है. फिलहाल देशभर में 33, 917 एक्टिव केस दर्ज किए गए हैं.  एक्टिव केस कुल संक्रमण का 0.08 फीसदी हो गया है. देश में फिलहाल रिकवरी रेट बढ़कर 98.72 फीसदी हो गई है।

Related posts

त्योहारों के दौरान दी ढिलाई तो हर माह बढ़ सकते हैं 26 लाख कोरोना के मामले, सरकारी पैनल ने चेताया

News Times 7

भारत देश के कई शहरों में कल से लगा दिया नाइट कर्फ्यू, लॉकडाउन की दिशा में एक बार फिर आगे हुआ भारत

Admin

कोरोना वायरस की दूसरी लहर बेकाबू ,कोरोना मरीजों को बचाने के लिए ऑक्सीजन की किल्लत से जूझ रहे हैं कई राज्य

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़