News Times 7
देश /विदेश

डीजे की धुन पर तमंचा लहरा रहे युवकों का VIDEO वायरल, मामले की जांच में जुटी पुलिस

गोपालगंजः बिहार के गोपालगंज जिले से एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवक डीजे की धुन पर डांस करते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं, नाच रहे युवक हाथ में तमंचा लहरा रहे हैं।

दरअसल, यह वीडियो नगर थाना क्षेत्र के काकड़कुंड गांव के एक शादी समारोह का है। बताया जा रहा है कि यहां पिछले महीने लड़के का तिलक आया था। जब मेहमान समारोह से चले गए तो युवकों ने पहले कपड़ा फाड़ होली खेली, उसके बाद उन्होंने स्टेज के सामने डीजे पर गाना बजाकर डांस शुरू कर दिया।

डांस कर रहे पांच युवकों में से तीन के हाथों में तमंचा दिख रहा है। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सदर एसडीपीओ संजीव कुमार ने बताया कि तमंचे लहरा रहे सभी की पहचान हो गई है। सभी पर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

दिग्गज आइटी कंपनियों पर चीन ने कसा शिकंजा, गतिविधियों और वित्तीय क्षेत्र में निवेश पर पाबंदी

News Times 7

नहीं रहे प्रसिद्ध कथक नर्तक सम्राट पंडित बिरजू महाराज, दिल का दौरा पड़ने से निधन

News Times 7

कोरोना की तीसरी लहर का असर बिहार में भी शुरू ,सीएम नीतीश ने दी लोगों को चेतावनी

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़