News Times 7
देश /विदेश

नहीं रहे प्रसिद्ध कथक नर्तक सम्राट पंडित बिरजू महाराज, दिल का दौरा पड़ने से निधन

प्रसिद्ध कथक नर्तक पंडित बिरजू महाराज का निधन हो गया है। 83 साल के  कथक सम्राट बिरजू महाराज का रविवार देर रात दिल का दौरा पड़ने से दिल्ली में अपने घर पर निधन हो गया। हाल ही में पंडित बिरजू महाराज को किडनी संबंधित बीमारी हुई थी। इसके बाद वे डायलिसिस पर भी रहे थे। पंडितजी या महाराजजी के नाम से लोकप्रिय 83 साल के बिरजू महाराज भारत के सबसे प्रसिद्ध कलाकारों में से एक थे। इनका असली नाम पंडित बृजमोहन मिश्र था। बिरजू महाराज के पिता और गुरु अच्छन महाराज सहित चाोचा शंभु महाराज और लच्छू महाराज भी प्रसिद्ध कथक नर्तक थे।

बिरजू महाराज के निधन पर शोक की लहर
बिरजू महाराज के निधन की जानकारी सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने गहरा दुख जताया। मालिनी अवस्थी ने लिखा- आज भारतीय संगीत की लय थम गई। सुर मौन हो गए। भाव शून्य हो गए। कथक के सरताज पंडित बिरजू महाराज जी नहीं रहे। लखनऊ की ड्योढ़ी आज सूनी हो गई। कालिकाबिंदादीन जी की गौरवशाली परंपरा की सुगंध विश्व भर में प्रसरित करने वाले महाराज जी अनंत में विलीन हो गए। आह!अपूर्णीय क्षति है यह।

कई पुरस्कारों से सम्मानित
बिरजू महाराज का जन्म 4 फरवरी 1938 को लखनऊ में हुआ था। कथक नर्तक होने के साथ-साथ बिरजू महाराज शास्त्रीय गायक भी थे। 1986 में पद्म विभूषण से सम्मानित बिरजू महाराज को संगीत नाटक अकादमी (1964), कालिदास सम्मान (1987) और लता मंगेशकर पुरस्कार (2002) से भी सम्मानि किया जा चुका है। उन्होंने बॉलीवुड की भी कई फिल्मों में भी डांस कोरियोग्राफ किया था। इसमें उमराव जान, डेढ इश्कियां, बाजीराव मस्तानी जैसी फिल्में शामिल हैं। बिरजू महाराज को 2012 में ‘विश्वरूपम’ फिल्म में कोरियोग्राफी के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। वहीं, 2016 में ‘बाजीराव मस्तानी’ फिल्म के ‘मोहे रंग दो लाल’ गाने के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार से नवाजा गया था।

Advertisement
Advertisement

Related posts

रायपुर में तीन फरवरी को राहुल गांधी करेंगे भूमिहीन न्याय योजना का शुभारंभ

News Times 7

US Capitol Attack: ट्रम्प ने 2024 में चुनाव जीतने पर कैपिटल दंगाइयों को माफ करने का किया ऐलान

News Times 7

तमिलनाडु पहुंचा हिजाब विवाद मामला, BJP बूथ एजेंट ने मुस्लिम महिलाओं से हिजाब हटाने को कहा, हुआ हंगामाकर्नाटक: कर्नाटक से शुरू हुए हिजाब विवाद मामला अब तमिलनाडु पहुंच गया है। दरअसल, तमिलनाडु के मदुरै में एक भाजपा बूथ एजेंट ने मतदान करने आईं मुस्लिम महिलाओं से हिजाब हटाने की मांग की  जिसके बाद वहां जमकर हंगामा हुआ।  काफी देर तक चले हंगामे के बाद एजेंट को बूथ से हटा दिया गया और किसी तरह मतदान फिर से शुरू किया गया।   बता दें कि मामला  तमिलनाडु के मदुरै के मेलूर में स्थित अल-अमीन स्कूल मतदान केंद्र का है। जहां स्थानीय निकाय चुनाव के तहत वार्ड 8 में मतदान चल रहा था।  इस दौरान भाजपा के बूथ एजेंट गिरिराजन ने मुस्लिम महिलाओं से हिजाब हटाने के लिए कहा।  जिसके बाद मतदान केंद्र पर महिला द्वारा हंगामा हुआ और काफी देर तक मतदान बाधित रहा। वहीं इस पर गिरिराजन का कहना है कि उनके हिजाब पहनने से मतदान में देरी हो रही थी। जिसके बाद DMK और AIADMK सहित कई पार्टी के एजेंटों और अधिकारियों ने गिरिराजन को मतदान केंद्र से हटाने की मांग की। गिरिराजन ने इस दौरान कहा कि हिजाब से महिलाओं के चेहरे की पहचान नहीं की जा सकती थी इसलिए हिजाब हटाने के लिए कहा गया। हालांकि बाद में गिरिराजन को बूथ से हटा दिया गया और बाद में मतदान शुरू हो गया।  

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़