News Times 7
देश /विदेश

तेलंगाना के सिकंदराबाद क्लब में लगी भीषण आग, करोड़ों रुपये की संपत्ति जलकर राख

हैदराबाद। तेलंगाना के सिकंदराबाद क्लब में रविवार को भीषण आग लगने से एक बड़ा हादसा हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हादसे में करोड़ों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। घंटों की मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। अभी तक यह नहीं पता चल सका है कि आग कैसे लगी।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच कर रही है। 1878 में अंग्रेजों द्वारा स्थापित, सिकंदराबाद क्लब भारत के सबसे पुराने क्लबों में से एक है। यह सिकंदराबाद के केंद्र में 22 एकड़ भूमि में फैला हुआ है और इसे हैदराबाद शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा ‘विरासत’ का दर्जा दिया गया था।

Related posts

पंजाब की सियासत में बड़ा सवाल, अध्‍यक्ष पद से इस्‍तीफे के बाद क्‍या सिद्धू के सियासी करियर पर लगेगा ‘विराम’

News Times 7

आम बजट 2022: रेलवे से युवाओं को नौकरी की आस, सुरक्षा को भी पुख्ता करने पर दिया जोर

News Times 7

गोवा चुनाव में दम भरने वाली आप, तृणमूल और शिवसेना का पिछली बार क्या था हाल? इन आंकड़ों पर डाल लें नजर

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़