News Times 7
देश /विदेश

कालीचरण पर 25 हजार रुपये ठगी करने का महाराष्ट्र की महिला ने लगाया आरोप

रायपुर। रायपुर पुलिस को जेल में बंद कालीचरण के खिलाफ ठगी की शिकायत मिली है। महाराष्ट्र निवासी महिला ने 25 हजार रुपये ठगने समेत कई संगीन आरोप लगाया है। एसएसपी रायपुर को भेजी लिखित शिकायत में महिला ने हा वैवाहिक जीवन में परेशानी के समाधान के लिए जून 2021 में कालीचरण से फोन से बात की थी। समाधान के लिए पहले पांच हजार रुपये पेटीएम से अपने खाते में डलवाए इसके बाद उपाय बताने के बाद वाट्सएप पर कालीचरण से लगातार बात होती थी। बातचीत के दौरान कालीचरण ने कहा था जीवन के लिए पैसे की बहुत जरूरत है।

महिला ने आरोप लगाया है कि वैवाहिक जीवन की समस्या से छुटकारा पाने के लिए कालीचरण को कुल 25 हजार रुपये देने थे। महिला ने कहा कि कालीचरण को केवल पैसे से मतलब है। महिला ने आरोप लगाया है कि कालीचरण का महिलाओं से संबंध है जो उनके मोबाइल के वाट्सएप चैट से मालूम हुआ। एक दिन मै उनसे मिलने गई उस समय कालीचरण का वाट्सएप चैट करने के बाद मुझे बहुत धक्का लगा। मैने अपने समस्या के समाधान के लिए 25 हजार रुपये दिए थे। महिला ने पुलिस के भेजे पत्र में आरोप लगाया है कि कालीचरण कोई संत नहीं है। उनका अच्छी नौकरी करने वाली महिलाओं से पहचान है। जिनसे समस्याओं के समाधान के लिए वे पैसा लेते है। आवेदन पत्र महिला ने आरोप लगाया है कि कालीचरण व्यायाम और ध्यान करते हैं, जिसे मैं साधना समझ रही थी। महिला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह के साथ रायपुर पुलिस कमिश्नर को पत्र भेजा है।

Related posts

​​​​​​​एजी पेरारीवलन को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत, राजीव गांधी हत्याकांड में काट रहे उम्रकैद की सजा

News Times 7

एनटीपीसी सीपत की रेल लाइन पर धरना से कोयला परिवहन प्रभावित

News Times 7

क्या छह साल बाद घर वापसी करने जा रहे हैं हरक सिंह रावत, कांग्रेस के टिकट पर यहां से लड़ सकते हैं चुनाव

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़