News Times 7
देश /विदेश

मुंबई में अवासीय इमारत में लगी आग, मौके पर करीब 10 दमकल की गाड़ियां मौजूद

मुंबई: मुंबई में आज एक अवासीय इमारत में भीषण आग लग  गई। महानगर के कंजूरमार्ग क्षेत्र स्थित ग्यारह मंजिला एक रिहायशी इमारत में सोमवार को भीषण आग लग गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस घटना में अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

अधिकारी ने कहा कि कंजूरमार्ग (पूर्व) स्थित एनजी रॉयल पार्क बिल्डिंग के बी-विंग में आग लग गई जो इमारत की नौवीं और 10वीं मंजिल तक सीमित रही।

 उन्होंने बताया कि अग्निशमन विभाग को अपराह्न एक बजकर 17 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली जिसके बाद छह दमकल वाहन, चार जम्बो टैंकर, दो अन्य टैंकर, एंबुलेंस और अन्य सहायता मौके पर भेजी गई। अधिकारी ने कहा कि आग बुझाने का काम जारी है।

Related posts

श्री माता वैष्‍णो देवी के भक्तों के लिए जरूरी खबर, श्राइन बोर्ड ने जारी किया खास अलर्ट

News Times 7

Punjab Election Results 2022 LIVE: पंजाब में आप को दो तिहाइ्र से अधिक का बहुमत, अब तक 85 सीटें जीतीं, चन्‍नी दोनों सीटोंं से हारे, कैप्‍टन, बादल व सिद्धू परास्‍त, भगवंत मान व अश्विनी जीते

News Times 7

“उत्तरप्रदेश में समाजवादी पार्टी की होगी शानदार जीत”, तेजस्वी यादव ने की भविष्यवाणी

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़