News Times 7
देश /विदेश

मादक पदार्थों पर जागरुकता फैलाने के लिए डोगरी में कविताओं का संकलन जारी

जम्मू : मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान को साहित्यिक रूप देते हुए ‘टीम जम्मू’ ने डोगरी भाषा में कविताओं का एक संकलन ‘नशे शा देश बचाना’ जारी किया है, जिसमें युवाओं को इन बुराइयों से बचने की सलाह दी गई है।

पूर्व मंत्री शाम लाल शर्मा और पूर्व विधायक देविंदर सिंह राणा सहित अन्य लोगों ने इस समारोह में हिस्सा लिया जिसमें सैकड़ों स्वयंसेवकों ने अपने-अपने क्षेत्रों में मादक पदार्थों के खिलाफ लड़ने की कसम ली

‘टीम जम्मू’ बुद्धिजीवियों, पत्रकारों, वकीलों, डॉक्टरों, उद्योगपतियों और बेरोजगार युवकों, टेक्नोक्रेट और सामाजिक कार्यकर्ताओं का समूह है जो जम्मू में सामाजिक-राजनीतिक विकास पर ध्यान दे रहा है।

शर्मा ने कहा,”जम्मू-कश्मीर में मादक पदार्थ और आतंकवाद को बढ़ावा देकर पाकिस्तान यहां के युवाओं को बिगाड़ने पर तुला है। हमें इन बुराइयों से बचने के लिए सतर्क रहना होगा।”

राणा ने सरकारी एजेंसियों और गैर-सरकारी संगठनों को समाज के साथ मिलकर युवाओं को इन बुराइयों से बचाने का बीड़ा उठाने को कहा है।

च्टीम जम्मूज् के प्रमुख जोरावर सिंह जामवाल ने समाज से मादक पदार्थों की बुराई खत्म करने के लिए अपने संगठन की कसम दोहरायी।

Related posts

भारत के आधार पर बांग्लादेश ने भी इंटरनेट मीडिया के लिए बनाए नियम, लोगों से मांगी राय, मंत्रालयी समिति करेगी विचार

News Times 7

उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी से मिले अक्षय कुमार, ट्विटर पर लिखा-“लाखों मिले, कोई भी ना तुमसा मिला”

News Times 7

रूस-यूक्रेन युद्ध से चर्चा में आये ‘चर्नोबिल डिजास्टर’ को समझना है तो देख डालिए ये वेब सीरीज और फिल्म, OTT प्लेटफॉर्म्स पर हैं मौजूद

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़