News Times 7
देश /विदेश

यूक्रेन संकट पर दलाई लामा ने जताया दुख, बोले- युद्ध एक पुराना तरीका…अब बातचीत से हल होने चाहिए मसले

तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा ने सोमवार को यूक्रेन संकट पर दुख व्यक्त किया और कहा कि बातचीत के जरिए ही समस्याओं एवं असहमति का सबसे सही समाधान निकाला जा सकता है। शांति के लिए नोबेल पुरस्कार पाने वाले लामा ने यूक्रेन पर रूस के हमले के बारे में कहा कि युद्ध अब एक पुराना तरीका हो गया है और अहिंसा ही एकमात्र रास्ता है।

लामा ने एक बयान में कहा कि  मैं, यूक्रेन में संघर्ष को लेकर काफी दुखी हूं। हमारी दुनिया इतनी एक-दूसरे पर निर्भर हो गई है कि दो देशों के बीच हिंसक संघर्ष का यकीनन अन्य पर असर होगा। हालांकि युद्ध अब एक पुराना तरीका हो गया है और अहिंसा ही एकमात्र रास्ता है। हमें अन्य मनुष्य को भाई-बहन मानते हुए, पूरी मानवता के एक होने का विचार विकसित करना चाहिए। इस तरह हम अधिक शांतिपूर्ण विश्व का निर्माण कर पाएंगे।”

दलाई लामा ने कहा कि समस्याओं और असहमति को हल करने का सबसे वाजिब तरीका बातचीत ही है। असल शांति आपसी समझ और एक-दूसरे के कुशलक्षेम के सम्मान से ही आती है। यूक्रेन में जल्द शांति बहाली की कामना करते हुए उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद नहीं खोनी चाहिए। 20वीं सदी युद्ध और रक्तपात की सदी थी। 21वीं सदी संवाद की सदी होनी चाहिए।”

Related posts

बापू की पुण्यतिथि पर राहुल गांधी का ट्वीट, ‘एक हिंदुत्ववादी ने मारी थी महात्मा गांधी जी को गोली’

News Times 7

जीत के बाद अमृतसर में आम आदमी पार्टी मेगा रोड शो आज

News Times 7

रातोंरात करोड़पति बना गरीब लकड़हारा, रिश्तेदारों को गिफ्ट में दीं बाइक, खबर फैली तो हुआ अंडरग्राउंड

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़