News Times 7
देश /विदेश

रूसी हमले से घबराए यूक्रेन के दो लाख से ज्यादा लोग देश छोड़कर भागे, पड़ोसी देशों मे ले रहे शरण

जेनेवा। रूस के साथ बढ़ रहे तनाव के बीच यूक्रेन से अब तक दो लाख से ज्यादा लोग पड़ोसी देशों में पलायन कर चुके हैं। संयुक्त राष्ट्र की रिफ्यूजी एजेंसी का कहना है कि पड़ोसी देशों में जाने वाले यूक्रेनियों की नवीनतम संख्या अब 200,000 से अधिक हो गई है।

शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र के उच्चायुक्त ने ट्विटर पर कहा कि रूसी सैनिकों की कार्रवाई के कारण यूक्रेन से पलायन करने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शनिवार को एजेंसी का अनुमान था कि कम से कम 150,000 लोग यूक्रेन से पोलैंड, हंगरी और रोमानिया सहित अन्य देशों में पलायन कर गए हैं। पोलैंड की सरकार ने शनिवार को कहा कि पिछले 48 घंटों में 100,000 से अधिक यूक्रेन के लोग पोलिश-यूक्रेनी सीमा पार कर चुके हैं

यूक्रेन के खार्किव शहर में घुसी रूसी सेना

रूसी सेना यूक्रेन के कई शहरों में प्रवेश कर चुकी है। खार्किव शहर की सड़कों पर रविवार को यूक्रेनी सेना ने रूसी सैनिकों से लड़ाई की। यूक्रेन के गृह मंत्री के सलाहकार एंटोन हेराशचेंको की तरफ से जारी किए गए वीडियो में कई हल्के सैन्य वाहन सड़क पर चलते देखे गए हैं। खार्किव में एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि रूसी सैनिकों और बख्तरबंद वाहनों को शहर के विभिन्न इलाकों में देखा जा सकता है और गोलीबारी की आवाज भी सुनी जा सकती है। प्रत्यक्षदर्शी का कहना है कि सैन्य ट्रक जिनके किनारों पर ‘जेड’ का चिन्ह बना हुआ है। ये सब आवासीय क्षेत्रों में देखे जा सकते हैं।

Related posts

उद्धव ठाकरे और तेलंगाना के CM की मुलाकात पर बोले संजय राउत, ‘KCR में सभी को साथ लेकर चलने की क्षमता है’

News Times 7

मद्य निषेध सिपाही भर्तीः लिखित परीक्षा में बायोमेट्रिक एंट्री नहीं होने से भड़के परीक्षार्थी, किया हंगामा

News Times 7

बेसहारा, अकेली महिलाएं और बुजुर्गों के लिए सामाजिक सुरक्षा देने के लिए कानून लाए केंद्र सरकार: गहलोत

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़