News Times 7
मनोरंजन

‘विक्रम वेधा’ में सैफ अली खान के लुक पर फिदा हुईं करीना कपूर खान, बोलीं- पति पहले से भी ज्यादा हॉट…

नई दिल्ली। सैफ अली खान भले ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर नहीं हैं, मगर बेगम करीना कपूर खान इंस्टाग्राम पर खूब सक्रिय हैं। इसीलिए सैफ की फिल्मों और लाइफ के अपडेट्स भी करीना अपने फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। गुरुवार को विक्रम वेधा फिल्म से सैफ का फर्स्ट लुक रिवील किया गया था, जिसे करीना ने इंस्टाग्राम पर शेयर करके मजेदार कैप्शन लिखा।

विक्रम बने सैफ का फिट और असरदार दिख रहे हैं। करीना ने लिखा कि पहले से कहीं ज्यादा हॉट पति। साथ ही उन्होंने लिखा कि इसका बेसब्री से इंतजार है। करीना ने यह भी बताया कि फिल्म 30 सितम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। गुरुवार को ही सैफ का लुक सबसे पहले ऋतिक रोशन ने शेयर किया था, जो इस फिल्म में सैफ से दो-दो हाथ करते नजर आएंगे। विक्रम वेधा में सैफ का किरदार पुलिस अफसर का है, वहीं ऋतिक गैंगस्टर के रोल में हैं, जो बार-बार विक्रम के हाथ से फिसल जाता है। फिल्म की कहानी माइथोलॉजिकल स्टोरी विक्रम बेताल से प्रेरित बतायी जाती है।

Advertisement

विक्रम वेधा तमिल फिल्म है, जो 2017 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में आर माधवन ने पुलिस ऑफिसर का रोल निभाया था, जिन्हें हिंदी रीमेक में सैफ ने रिप्लेस किया है। वहीं, गैंगस्टर वाला रोल विजय सेतुपति ने निभाया था, जिसे अब ऋतिक रोशन निभा रहे हैं। विक्रम वेधा का निर्देशन पुष्कर गायत्री कर रहे हैं, जो पहली फिल्म के भी निर्देशक हैं। अगर सैफ और ऋतिक की बात करें तो ये दोनों पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। ऋतिक ने फर्स्ट लुक शेयर करते वक्त इस बात पर भी खुशी जाहिर की थी।

करीना की पोस्ट पर उनकी ननद और सैफ की बहन सबा अली खान ने भी कमेंट किया है। सबा न लिखा- जादुई। यह पक्के तौर पर सफल रहेगी। इंशाल्लाह। वहीं, सैफ और करीना के तमाम फैंस ने विक्रम के लुक को पसंद किया है और प्रतिक्रिया दी है। कुछ फैंस ने लिखा है कि वो मजबूत दिख रहे हैं।

Advertisement
Advertisement

Related posts

प्रियंका चोपड़ा ने देश के किसानों को बताया सैनिक

News Times 7

आईमैक्स थिएटरों में भी रिलीज होगी आरआरआर, फिल्म को लेकर तैयारियां शुरू

News Times 7

Sunny Deol ने किसान आंदोलन पर दिया ये बयान

Admin

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़