News Times 7
देश /विदेश

छत्तीसगढ़ में भाजपा ने शुरू की जमीनी हकीकत की पड़ताल, डेढ़ साल बाद होगा चुनाव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए डेढ़ साल से ज्यादा समय बचा है, लेकिन भाजपा ने अभी से पार्टी के जनाधार की जमीनी हकीकत की पड़ताल शुरू कर दी है। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने बस्तर, सरगुजा सहित मैदानी इलाकों में कार्यकर्ता सम्मेलन के बहाने नब्ज टटोलने की तैयारी की है।

हारे नेताओं को सक्रिय करने की हो रही कोशिश

भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन सरगुजा के सभी जिलों में अलग-अलग दौरा कर कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। इसके बाद बस्तर में यह अभियान शुरू होगा। इसमें कार्यकर्ताओं की नाराजगी, पार्टी से उम्मीद और चुनाव में हारे नेताओं को सक्रिय करने की कोशिश की जा रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं को रिचार्ज करने के लिए सरकार की गलत नीतियों को लेकर आंदोलन की तैयारी कर रही है।

बजट सत्र के बाद हर विधानसभा क्षेत्र में करेंगे 

भाजपा के उच्च पदस्थ सूत्रों की मानें तो विधानसभा के बजट सत्र के बाद हर विधानसभा में विरोध-प्रदर्शन की तैयारी है। इससे पहले प्रदेश संगठन के पदाधिकारी और जिला प्रभारी सभी जिलों का दौरा करेंगे। इस दौरान कार्यकर्ताओं की नाराजगी पर चर्चा के साथ सरकार के विरोध की रणनीति बनाई जाएगी। पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार के पीछे कार्यकर्ताओं की नाराजगी को सबसे बड़ा कारण माना गया है।

राष्ट्रीय सहसंगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने भी प्रदेश संगठन को कार्यकर्ताओं से संवाद करने और उनकी समस्याओं को सुनने का निर्देश दिया है। पार्टी की कोशिश है कि नाराज कार्यकर्ताओं को एकजुट करके नए सिरे से चुनावी तैयारी की जाए।

Related posts

विधायक ने ही लगाया नीतीश कुमार पर नशे का सेवन करने का आरोप

News Times 7

यूपी, बिहार के यात्रियों को बड़ी राहत! रेलवे ने इन रूट्स पर शुरू की होली स्पेशल ट्रेनें

News Times 7

गयाः RRB-NTPC में अनियमितताएं को लेकर प्रदर्शनकारी छात्रों ने ट्रेन के डिब्बों में लगाई आग

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़