News Times 7
देश /विदेश

पप्‍पू यादव ने इस दल को बताया है भाजपा की बी टीम, बिहार के मंत्री व नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप

पटना। प्रदेश में रोजगार (Employment in Bihar) के मुद्दे पर जन अधिकार पार्टी (Jan Adhikar Party) सड़क पर उतरेगी। इतना ही मार्च महीने में पार्टी लोहिया जन्म जयंती और भगत सिंह की शहादत दिवस पर रोजगार यात्रा भी निकालेगी। सोमवार को पार्टी की कोर कमेटी की बैठक के बाद जाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद पप्पू यादव (Ex MP Pappu Yadav) ने उक्त घोषणा की। वे कमेटी की बैठक के बाद प्रेस से बात कर रहे थे

नेता-मंत्री हैं घोटाले में लिप्‍त 

पप्पू यादव ने कहा कि बिहार के नेता-मंत्री घोटालों में व्यस्त हैं। विपक्ष के पास भले ही सबसे ज्यादा विधायक हो, लेकिन जनता के मसलों पर वे घर से बाहर नहीं निकलते। राजद भाजपा की बी टीम के रूप में काम कर रहा है। उन्होंने कहा, एबीजी शिपयार्ड कंपनी ने  पांच सालों से 23 हजार करोड़ रुपये का घोटाला किया। उस कंपनी को गुजरात में एक पार्टी का संरक्षण मिल रहा है। नित्यानंद राय का हवाला देकर कहा कि राज्यसभा में राय ने लिखित जवाब में कहा है कि 2018-20 के बीच बेरोजगारी, कर्ज वगैरह की वजह से 26 हजार लोगों ने आत्महत्या की है।

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन पर लगाए आरोप 

पप्पू यादव ने कहा कि केंद्र की जनविरोधी सरकार को बदलना है। उन्होंने बिहार क्रिकेट एसोसिएशन पर लूटपाट करने के भी आरोप लगाए और कहा कि एसोसिएशन के सभी सदस्यों की संपत्ति की जांच होनी चाहिए। इस दौरान अखलाक अहमद, राघवेंद्र सिंह कुशवाहा, अजय कुमार समेत अन्य नेता मौजूद रहे।

Related posts

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा ऐलान, भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन होगी शुरू, वाट्सएप के जरिए दर्ज होंगी शिकायतें

News Times 7

26 जनवरी को PM मोदी को टारगेट करने की साजिश रच रहे आतंकी, खुफिया एजेंसियों को मिला इनपुट

News Times 7

रायपुर के स्पा सेंटर में देह व्यापार का भंडाफोड़, दो ग्राहक समेत 7 युवतियां गिरफ्तार, कस्टमर बनकर पहुंची थी पुलिस

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़