News Times 7
मनोरंजन

माधुरी दीक्षित और संजय कपूर ने अपनी सुपरहिट फिल्म ‘राजा’ के गाने पर किया डांस, देखें वायरल वीडियो

नई दिल्ली। संजय कपूर सोशल मीडिया पर जबरदस्त एक्टिव रहते हैं। वो अकसर अपनी अपकमिंग फिल्मों से जुड़े अपडेट और अपने थ्रोबैक तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिनेता साल 1995 में आई फिल्म राजा के बहुत चर्चित गाने कभी अंखियां मिलाऊं… पर डांस करती दिख रही हैं। साथ ही वीडियो में अभिनेता रितेश देशमुख और उनकी पत्नी जेनेलिया भी थिरकती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर माधुरी दीक्षित, फराह खान, जेनेलिया और रितेश को टैग करते हुए अभिनेता ने कैप्शन लिखा, 90 के दशक में फिर से वापसी, क्या रात थी।

इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में संजय कपूर ने राजा का किरदार निभाया है, तो माधुरी दीक्षित ने मधु का रोल प्ले किया है। फिल्म में राजा और मधु एक दूसरे प्यार करते हैं और शादी करना चाहते हैं। लेकिन उनका भाई इस शादी के खिलाफ हैं और दोनों को अलग करना चाहता है। साल 1995 में आई ये फिल्म संजय कपूर के करियर की दूसरी फि्ल्म थी, जो सुपरहिट साबित हुई।

वेब सीरीज ‘द फेम गेम’ में आने वाले हैं नजर

आपको बता दें, माधुरी दीक्षित और संजय कपूर जल्द ही नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज द फेम गेम में नजर आने वाले हैं। इस वेब सीरीज में अभिनेत्री एक सुपरस्टार अनामिका आनंद के किरदार में नजर आने वाली हैं, जिसका एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर होता और एक दिन वो अचानक से गयब हो जाती है। इसके बाद पुलिस की जान बीन में लग जाती है और वेब सीरीज की कहानी उनके एक्स्ट्रा मौरिटल अफेयर पर की आगे बढ़ी हुई दिखाई देंगी। हाल ही में वेब सीरीज का ट्रेलर रिलीज किया गया है, जिसमें फैंस को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। फिल्म में एक्ट्रेस के साथ संजय कपूर और मानव कौल अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं।

Related posts

बिहार विधानसभा में ‘द कश्मीर फाइल्स’को टैक्स फ्री करने की मांग

News Times 7

BHOJPURI-प्रिंस सिंह राजपूत की खतरनाक एक्शन फिल्म नरसिम्हा का ट्रेलर हुआ रिलीज

News Times 7

शुक्रवार से हर तरफ पूनम पांडे के थी निधन की चर्चा, जिंदा है पूनम पांडे

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़