News Times 7
देश /विदेश

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता का अजीब बयान, बोले- RSS की खाकी हाफ पैंट में नितिन गडकरी लगते हैं ‘अश्लील’

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय कुमार ने रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर कटाक्ष किया है। उन्होंने RSS पर बयान देते हुए कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जब खाकी हाफ पैंट पहनते हैं तो यह अश्लील लगता है। उनके इस बयान पर सियासत गरमा गई है और लोगों द्वारा अलग-अलग प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। अजय कुमार यह नहीं रुके और उन्होंने RSS के पहनावे पर भी बयान दिया।

त्रिपुरा के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के पर्यवेक्षक कुमार ने कहा कि यह अजीब लगता है जब RSS के ‘‘बूढ़े और मोटे’’ नेता हाफ पैंट पहनते हैं।  कुमार ने यहां कांग्रेस भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा, ‘‘मैं कोई हल्के-फुल्के अंदाज में नहीं कह रहा…खाकी हाफ पैंट पहने नितिन गडकरी की एक पुरानी तस्वीर को देखें, यह अश्लील लगता है। जब आप खाकी हाफ पैंट में RSS के बूढ़े और मोटे लोगों को देखते हैं तो यह अजीब लगता है।’’

कुमार ने कहा, ‘‘हमें नितिन गडकरी को खाकी हाफ पैंट न पहनने के लिए आग्रह नहीं करना चाहिए, लेकिन यह निश्चित रूप से उन्हें शोभा नहीं देता।’’ कांग्रेस नेता ने RSS की तीखी आलोचना करते हुए कहा कि देश में सभी को जीवन साथी चुनने से लेकर कपड़े और खान-पान तक की आजादी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कोई भी त्रिपुरा में गुजराती संस्कृति और गुजरात में त्रिपुरा की खाने की आदतों को थोप नहीं सकता।’’ चुनाव के इस माहौल में नेताओं की बयानबाजी जारी है।

Related posts

गोवा घूमने का ऑफर पड़ा महंगा ,बिहार पुलिस का रिटायर्ड DG को लगा 1लाख का चूना, जानें पूरा मामला है क्या ?

News Times 7

पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के नए राजनीतिक कदम पर सबकी नजर, उचाना रैली में क्या होगा, टिकी निगाहें

News Times 7

मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी बोले- ‘हरीश रावत जी देख रहे हैं मुंगेरीलाल के हसीन सपने’

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़