News Times 7
देश /विदेश

छत्तीसगढ़: धान का उठाव 15 मार्च तक पूरा करने के लिए सीएस ने संभागायुक्त और कलेक्टरों से चर्चा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की प्रक्रिया पूरी हो गई है। अब कस्टम मिलिंग और केंद्रीय पूल में चावल जमा करने की प्रक्रिया की रफ्तार बढ़ाई जा रही है। निर्धारित समय सीमा में करीब 98 लाख टन धान की खरीदी हुई है। इसमें से करीब 68 लाख टन धान का उठाव हो चुका है। खरीदी केंद्रों में अब केवल 30 लाख टन बचा है। मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने बाकी बचे धान का उठाव 15 मार्च तक पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्य सचिव ने राज्य के सभी संभागायुक्त और कलेक्टरों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा की। उन्होंने बताया कि आज की स्थिति में 30 लाख टन धान समितियों में उपलब्ध है। मिलिंग के लिए मिलरों द्वारा सीधे समितियों से धान का उठाव किया जाएगा। शेष बचे धान को संग्रहण केंद्रों में सुरक्षित रखा जाएगा।

जैन ने इस दौरान समितियों में खरीदे गए धान, मिलिंग के लिए उठाए गए धान और शेष बचे धान का भौतिक सत्यापन प्रति सप्ताह करने के निर्देश दिए हैं। भौतिक सत्यापन की यह प्रक्रिया धान के उठाव की समाप्ति तक निरंतर चालू रहेगी। इस दौरान आकस्मिक बरसात, चूहे और अन्य प्रकार की दुर्घटना से बचाव के लिए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध करने के निर्देश दिए गए है। मिलिंग के बाद खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम में प्रतिदिन 30 हजार टन चावल जमा करने के लक्ष्य को आगे भी जारी रखने को कहा गया है

सात दिन बढ़ाई गई थी खरीदी

सरकार ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की अंतिम तिथि पहले 31 जनवरी निर्धारित की थी। बारिश और छुट्टियों के कारण कई किसान अपना धान सोसायटियों में नहीं बेंच सके थे। इसको देखते हुए राज्य में सात फरवरी तक धान की खरीदी की गई।

Related posts

पुलवामा मुठभेड़: पुलिस ने दो पत्रकारों को भेजे सम्मन

News Times 7

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला रेलकर्मियों ने संभाली ट्रेन एवं स्टेशन की कमान

News Times 7

5 राज्यों के चुनावों के बाद मार्च में होगा MSP के लिए समिति गठन

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़