News Times 7
देश /विदेश

भगोड़े विजय माल्या की बढ़ीं मुश्किलें, SC ने दिया आखिरी मौका

भारत छोड़कर भागे कारोबारी विजय माल्या की मुश्किलें फिर बढ़ गई हैं। सुप्रीम कोर्ट ने माल्या को अपना पक्ष रखने के लिए आखिरी मौका दिया है। न्यायालय ने साफ कर दिया है कि अगर विजय माल्या या उनकी ओर से वकील अगली तारीख तक पेश नहीं होते हैं तो सजा सुनाने के लिए कोर्ट और इंतजार बिल्कुल नहीं करेगी। इस मामले की अगली सुनवाई 24 फरवरी को होगी।

विजय माल्या पर बैंकों के हजारों करोड़ों रुपए हड़पने का आरोप है। अब सुप्रीम कोर्ट ने विजय माल्या को अवमानना मामले में अपना पक्ष रखने के लिए आखिरी मौका दिया है। विजय माल्या को सुप्रीम कोर्ट ने 9 मई, 2017 को अवमानना का दोषी ठहराया था। उन्हें डिएगो डील के 40 मिलियन डालर अपने बच्चों के विदेशी एकाऊंट में ट्रांसफर करने और सम्पत्ति का सही ब्यौरा न देने के लिए अवमानना का दोषी करार दिया गया था।

Related posts

Mann Ki Baat: 27 फरवरी को ‘मन की बात’ करेंगे PM मोदी, KOO पर यूजर्स ने रखी ‘जन की बात’

News Times 7

Rajasthan: दिल्ली से दो सगे भाइयों को अगवा कर फिरौती में मांगे दस लाख, जोधपुर में दबोचा

News Times 7

स्टालिन ने पीएम मोदी को लिखा खत, तमिलनाडु की झांकी को गणतंत्र दिवस परेड में किया जाए शामिल

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़