News Times 7
चुनाव

मंत्री मो. जमा खान से मिले CM नीतीश, अजमेर शरीफ के लिए भेंट की चादर

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से गरीब नवाज दरगाह, अजमेर शरीफ के लिए सोमवार को चादर रवाना किया गया।

नीतीश कुमार से सोमवार को यहां एक, अणे मार्ग स्थित संकल्प में अजमेर शरीफ रवानगी से पहले अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो. जमा खान ने मुलाकात की। मो. जमा खान गरीब नवाज दरगाह, अजमेर शरीफ में हाजिर होकर उर्स 810 के अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तरफ से चादरपोशी करेंगे।

मुख्यमंत्री ने बड़ी श्रद्धा के साथ गरीब नवाज दरगाह के लिए चादर भेंट करते हुए बिहार में खुशहाली, अमन-चैन, भाईचारे और सछ्वाव का माहौल कायम रहने की दुआ मांगी। इस मौके पर शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी, जल संसाधन सह सूचना एवं जन-सम्पर्क मंत्री संजय कुमार झा एवं भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी मौजूद थे।

Related posts

भाजपा की सुनामी में कांग्रेस हुई साफ, काम नहीं आई राहुल, प्रियंका और कमलनाथ की नीति

News Times 7

नस्ले तबाह हो जाएंगे मगर शहर का नाम नहीं बदलेगा -ओवैसी

News Times 7

बिहार चुनाव मे कब्र से निकला जिन्ना का भूत हुई राजनिती तेज ;कांग्रेस के रडार मे आडवाणी

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़