News Times 7
देश /विदेश

सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में घुसी कार, मौके पर तीन लोगों की मौत

उन्नाव। उन्नाव जिले में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर उस समय हड़कंप मच गया जब कार सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में घुस गई।  टक्कर इतनी  तेज थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार लोगों की चीख पुकार सुनकर लोग को मौके पर पहुंचे। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचनार पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जबकि कार में सवार तीन की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की जेब से आधार कार्ड प्राप्त किया है। जिसकी पहचान मध्य प्रदेश जिला सतना के रुप में हुई है।वहीं दो की शिनाख्त नहीं हो सकी है।पुलिस ने कार से 18300 रुपए और 3 मोबाइल बरामद किए है। मोबाइल के माध्यम से मृतकों की शिनाख्त करने में जुटी है। पुलिस ने बताया मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एक घायल युवक को उन्नाव जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर उसका इलाज चल रहा है।वहीं एक मृतक की पहचान सतना के तहसील रीवा निवासी बृजेश कुमार त्रिपाठी पुत्र दिनेश त्रिपाठी की शिनाख्त हो सकती है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Related posts

राहुल गांधी ने साधा मोदी सरकार पर निशाना, कहा – जनता की तकलीफों से सरकार को नहीं है कोई लेना-देना

News Times 7

समस्तीपुरः अपराधियों ने पूर्व मुखिया को उतारा मौत के घाट, खेत से शव बरामद

News Times 7

Uttarakhand Election Result 2022: सीएम पुष्‍कर सिंह धामी हारे चुनाव, बने ऐसे तीसरे मुख्‍यमंत्री; जिसके नेतृत्‍व में लड़ा गया इलेक्‍शन

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़