News Times 7
देश /विदेश

बाइक सवार तीन बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर की फायरिंग

हरियाणा। रोहतक के शिवाजी कालोनी थाना क्षेत्र के रिटौली गांव स्थित पेट्रोल पंप पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने लूटपाट की। विरोध करने पर बदमाशों ने मैनेजर और सेल्समैन के साथ मारपीट की और नकदी लूटकर वहां से फरार हो गए। आरोपितों ने दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग भी की।

कर्मचारियों के साथ की मारपीट

पेट्रोल पंप कर्मचारियों के विरोध करने पर आरोपितों ने उन्हें गोली मारने की भी धमकी दी। इसके बाद आरोपितों ने उनसे 47857 रुपये लूट लिए और बाहर बाइक पर खड़े अपने तीसरे साथी के साथ वहां से फरार हो गए। आरोपितों ने दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग भी की। घटना के बाद पीड़ितों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपितों की तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपितों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Related posts

अरुणाचल से लापता युवक को चीन ने लौटाया, राहुल गांधी ने पूछा- प्रधानमंत्री जी भारत की जमीन कब वापस मिलेगी?

News Times 7

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया 1.4 करोड़ युवाओं को स्‍किल इंडिया का मिला फायदा, वही पिछले दस सालों में 390 नए विश्वविद्यालय खुले

News Times 7

लालू यादव को पहले ही हो चुकी है 27 साल की सजा, चारा घोटाले का पांचवां मामला बना मुसीबत

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़