News Times 7
क्राइम

पुरानी रजिंश को लेकर किया युवक पर चलाई थी गोली, मिसफायर होने से बच गया

भोपाल। नये शहर के एक थाना इलाके मे पुरानी रजिश को लेकर दो बाईक सवार युवको द्वारा अन्य युवक पर फायर किये जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। गनीमत रही कि बदमाशो द्वारा चलाई गई गोली फरियादी को लगी नहीं, जिससे वो बाल बाल बच गया। आरोपी युवक फरियादी के पूर्व परिचित है, घटना शनिवार दोपहर करीब चार बजे की है, जिसमे पुलिस ने जॉच के बाद बीते दिन आरेपी शशांक  ओर धर्मवीर के खिलाफ धारा, 336, 34 के तहत मामला कायम कर उनकी तलाश शुरु कर दी है। घटना पिपलानी इलाके की है। थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 22 वर्षीय रजनीश कुमार मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। जो बीई की पढ़ाई करने के लिए भोपाल आया ओर पढ़ाई पूरी करके बाद भी फिलहाल पिपलानी इलाके मे ही रह रहा है। उसने पुलिस को बताया कि घटना वाले दिन करीब करीब चार बजे वो बाइक से सोनागिरी से जा रहा था, उसी दौरान तभी अहसास हुआ  कि पास से गुजरे बाइक पर सवार दो युवको ने उसपर कट्टे से फायर किया है। संदेह होने पर जब उसने बाईक को रोकते हुए पीछे पलटकर देखा तो उसे शशांक और रमवीर फायर करने के बाद भागते हुए नजर आये। पुलिस ने बताया कि आरोपी भी बिहार के रहने वाले है, और फरियादी युवक के पहले से परिचित हैं, लेकिन किसी बात को लेकर उनके बीच अनबन चल रही है। इसी रंजिश को आरोपियो ने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने शिकायत की जॉच के बाद प्रकरण दर्ज कर लिया है। जॉच टीम का कहना है कि आरोपियों कि गिरफ्तारी के बाद ही गोली चलाने के सही कारणो का खुलासा हो सकेगा।

Related posts

पांच भारतीय चाईना के कब्जे मे कांग्रेस विधायक का दावा

News Times 7

राजस्थान में धौलपुर के बाद अब भरतपुर में फिर से लटका मिला पुजारी का शव

News Times 7

Bihar -बन्दुक की नोक पर बैंक से एक करोड़ 19 लाख की लूट ,बन्दुक लहराते खुलेआम निकले अपराधी

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़