News Times 7
देश /विदेश

मुख्यमंत्री बघेल के ऐलानों पर भाजपा का वार, नए वादे करने से पहले पुराने वादे तो पूरे लेती कांग्रेस

रायपुर। 26 जनवरी को मुख्यमंत्री द्वारा किए ऐलानों पर भाजपा प्रदेश अध्य्क्ष विष्णु देव साय ने कहा कि कांग्रेस केवल घोषणाएं करने वाली पार्टी बन गई है। वह घोषणा करके अखबारों में उसे छपवा देती है इसके आगे कुछ नहीं करती। जिससे राज्य के लोगों में आक्रोश पनप रहा है।

साय ने कहा कि कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणा पत्र के प्रमुख 36 वादों में 26 वादों पर 3 वर्ष में काम ही शुरू नहीं किया। चुनाव के समय घोषणा पत्र में बड़े-बड़े वादे कर सरकार बनाने के बाद अब कर्मचारी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। ऐसे में नई घोषणाएं जनता के साथ केवल छलावा ही है। कर्मचारियों की कई दिनों से मांग है कि राज्य सरकार उनके महंगाई भत्ते को बढ़ाए और केंद्र सरकार के बराबर का भत्ता दे लेकिन मुख्यमंत्री बघेल ने इसकी घोषणा नहीं की।

साय ने कहा प्रदेश में 3 वर्षों में हर वर्ग ने आंदोलन किया है लेकिन उनकी मांगों पर कोई ऐलान नहीं हुआ। अनियमित कर्मचारियों, पुलिस बल, सहायक शिक्षकों की मांग व किसानों की मांगों पर भी कोई घोषणा नहीं हुई। साय ने छतीसगढ़ के 8 लाख परिवारों से मकान छीनने वाले, युवाओ का 9 हज़ार करोड़ का भत्ता न देने वाले, साय न ने कहा महिलाओं की सुरक्षा कर पाने में नाकाम रही, सरकार ने फिर से प्रदेश को निराश किया है। अच्छा होता कि मुख्यमंत्री बघेल अपने भाषण से ऐलान करते कि उनके विधायक और मंत्री अब कर्मचारियों को गालियां नही देंगे, उन्हें अपना नौकर समझ प्रताड़ित नही करेंगे।

Related posts

चन्नी के ‘यूपी के भइयों को पंजाब में फटकने नहीं देना है’ वाले बयान पर बवाल, भाजपा ने किया जाेरदार हमला

News Times 7

छात्रों और दवा दुकानदारों की झड़प में 4 लोगों को जिंदा जलाने की कोशिश, दुकानें और वाहन जलकर राख

News Times 7

मनीष सिसोदिया का दावा, ‘आप’ की सरकार आने पर पंजाब के लोगों को ऐसे मिलेंगी सहूलियतें

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़