News Times 7
राशिफल

आज कुम्भ राशि के छात्रों को होगा लाभ, जानिए अपना राशिफल

आज चन्द्रमा सिंह राशि में हैं। प्रातःकाल के समय चन्द्रमा मघा नक्षत्र में रहेंगे। सूर्य शनि के साथ मकर राशि में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज युवा विशेषकर कन्या व धनु राशि के लोग प्यार के मामले में बहुत ही संवेदनशील रह सकते हैं। वृश्चिक व धनु राशि के जातक व्यवसाय में उन्नति करेंगे। मकर व कुम्भ राशि के छात्रों को लाभ होगा। कर्क तथा मीन के छात्र जॉब में सफलता की प्राप्ति करेंगे। वृष व तुला राशि के लोग स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आइए जानते हैं अब प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

यहां जानें 21 जनवरी का विस्‍तृत राशिफल-

मेष राशिफल- आज आपको व्यापार में किसी मीन राशि के मित्र से लाभ होना चाहिए। जॉब को एक नयी दिशा देने में सफलता प्राप्त होगी। किसी जमीन या मकान को क्रय करने में ससुराल का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।सफेद व  पीला रंग शुभ है।

Advertisement

वृष राशिफल-  आज का दिन रुके कार्यों पर विजय प्राप्त करने का है। जॉब को लेकर किसी भी विवाद में मत पड़ें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। हरा  व नीला रंग शुभ है।युवा प्यार के मामले में संवेदनशील रहेंगे।तिल का दान करें।

मिथुन राशिफल- आज आपका मन व्यावसायिक कार्यों में लगेगा। व्यवसाय को विस्तार देंगे। शनि अष्टम व चन्द्रमा तृतीय  हैं। आज आपकी हेल्थ बहुत अच्छी नहीं रहनी चाहिए। प्रेम के मामले में भावुकता परेशान कर सकती है। नीला व आसमानी रंग शुभ है।

कर्क राशिफल- आज मन को एकाग्र करें। जॉब में सफलता की प्राप्ति करेंगे।कई दिनों से रुके कुछ सरकारी कार्य पूर्ण होंगे। नए उमंग व उत्साह से जीवन पथ पर चलें। सफेद  व हरा रंग शुभ है। चावल व गुड़ का दान करें।

Advertisement

सिंह राशिफल-  आज विवादास्पद बातों से दूर रहें।  आज दूरियों को मिटाने के लिए प्रयास करना बेहतर है। व्यवसाय में किसी नयी कार्य योजना पर अपने आपको समर्पित करेंगे। लाल व नारंगी रंग शुभ है।कम्बल का दान करें।

कन्या राशिफल – आज व्यवसाय को सुधारने में अपने मन की सुनें जल्दबाजी में मामला बिगड़ भी सकता है। नीला व हरा रंग शुभ है।श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। मकर राशि के मित्र से लाभ मिल सकता है।ऊनी वस्त्रों का दान करें।

तुला राशिफल- चन्द्रमा लाभ भाव में है।आपकी राशि का स्वामी शुक्र है।आज चन्द्रमा व शुक्र व्यवसाय में किसी निर्णय को लेकर फाइनल डिसीजन  की स्थिति उत्पन्न कर सकते हैं।आप एक कल्पनाशील व्यक्ति हैं।हरा व बैगनी रंग शुभ है। धन का आगमन है।कम्बल दान करें।

Advertisement

वृश्चिक राशिफल- आज चन्द्रमा इसी राशि से दशम है।आज चतुर्थ गुरु जॉब व व्यवसाय में सफलता दिलवा सकते हैं। पीला व सफेद रंग शुभ है। प्यार के रिश्ते को विवाह में बदलने के सुखद संयोग बन सकते हैं। संतान को लेकर कोई सुखद समाचार मिल सकता है।गाय को पालक खिलाएं।

धनु राशिफल- आज का दिन मंगलमय व सफलता प्राप्ति का है। व्यवसाय में उन्नति का समय है।आज धन का आगमन होगा।धन के व्यय पर नियंत्रण रखना चाहिए। पीला व नारंगी रंग शुभ है।दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।तिल व गुड़ का दान करें।

Advertisement
Advertisement

Related posts

कैसा रहेगा आपका आज का दिन (12 फ़रवरी 2022)

News Times 7

रविवार का राशिफल -आइए जानते हैं ग्रहों की चाल के कारण कैसा रहेगा आज का दिन

News Times 7

इस हफ्ते क्या कहते हैं आपके सितारे, किसको मिलेगा भाग्य का साथ

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़