News Times 7
देश /विदेश

दिल्ली में सस्ता हुआ कोरोना टेस्ट- RT-PCR के देने होंगे सिर्फ 300 रुपये

राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच आम जनता को बड़ी राहत मिली है। केजरीवाल सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोरोना टेस्ट के दाम घटा दिए हैं। अब दिल्ली के सभी अस्पतालों और पैथोलॉजी लैब में आरटी-पीसीआर टेस्ट पहले की तुलना में कम कीमत पर किया जाएगा।

दिल्ली सरकार की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि अब दिल्ली में आरटीपीसीआर टेस्ट करवाने के लिए सिर्फ 300 रुपये देने होंगे। पहले इस टेस्ट के लिए राजधानी दिल्ली के लोगों को 500 रुपये चुकाने पड़ते थे। वहीं होम कलेक्शन सैंपल लेने के लिए आरटीपीसीआर टेस्ट की 500 रुपये होगी। पहले इस टेस्ट के लिए के लोगों को 700 रुपये चुकाने पड़ते थे। इसके साथ ही दिल्ली में अब रैपिड एंटीजन टेस्ट की कीमत 100 रुपये निर्धारित की गई है

Related posts

बिहार MLC चुनावः भाजपा ने 12 सीटों के लिए घोषित किए उम्मीदवार, देखें लिस्ट

News Times 7

500 रुपए की रिश्वत विवाद में भिड़ीं नर्सिंग स्टाफ और आशा वर्कर, ताबड़तोड़ थप्पड़ के बीच चप्पलें भी चली- Video Viral

News Times 7

रायपुर: बैंकों-बाजारोें मेें करोड़ोें केनकली नोट खपने की आशंका, पुलिस ने शुरु की जांच

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़