News Times 7
देश /विदेश

बीजापुर में दो अलग अलग मुठभेड़ों में 2 महिलाओं समेत 5 माओवादी ढेर

बीजापुर: बीजापुर में 2 अलग-अलग मुठभेड़ों में 2 महिला माओवादी सहित 5 माओवादी मारे गए। जहां इलमिडी थानाक्षेत्र के सेमलडोडी और तेलंगाना के पेरुर के पेनुगोलु गांव में ग्रे हाउंड्स और DRG/CRPF के साथ मुठभेड़ हो गई। इसमें 1 महिला माओवादी सहित 4 माओवादी ढेर हो गए। DVCM सुधाकर की भी मौत हुई।
एनकाउंटर में ग्रे हाउंड का एक जवान भी जख्मी हुआ है। घायल जवान को इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से एयर लिफ्ट कर वारंगल भेजा गया है। दंतेवाड़ा और सुकमाके सीमावर्ती इलाके मार्जुम में दूसरा एनकाउंटर हुआ है।
इस एनकाउंटर में जवानों ने 1 महिला माओवादी को ढेर किया। मारी गई महिला माओवादी की शिनाख्त ACM मुन्नी के रूप में हुई है। मामले की जानकारी बस्तर IG पी. सुन्दरराज ने जानकारी दी है।

Related posts

एनटीपीसी सीपत की रेल लाइन पर धरना से कोयला परिवहन प्रभावित

News Times 7

खाली कराई गई चिंटेल्स पैराडिसो सोसायटी, केंद्र सरकार के अफसर भी फंसे; पत्नी की मौत

News Times 7

हाईकोर्ट ने दी महाठग सुकेश चंद्रशेखर को जमानत, फिर भी नहीं आ पाएगा जेल से बाहर, जानें क्‍यों?

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़