News Times 7
Other

हादसों का भेट चढ़ा भिवानी में मजदूरों का पहला दिन ,पहाड़ गिरने से कई मजदूरों की मौत

साल 2022 का आज पहला लेकिन आज का ही दिन भिवानी में मजदूरों के लिए काल बन गया ,भिवानी के खनन क्षेत्र डाडम में पहाड़ खिसकने से बड़ा हादसा हो गया है। सूत्रों के अनुसार, हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है, उनके शव मलबे से निकाले गए हैं। मौतों का आंकड़ा बढ़ सकता है।मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, मलबे में करीब 15-20 लोग और 10 गाड़ियां दबी हैं। मौतों की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। हरियाणा पुलिस के अनुसार, दो लोगों के घायल होने की सूचना है। डाडम में बड़े स्तर पर पहाड़ खनन का काम होता है। प्रदूषण के चलते 2 महीने पहले खनन कार्य पर रोक लगा दी गई थी। बंद पड़े क्रशरों को शुक्रवार को ही हरियाणा प्रदूषण बोर्ड ने चलाने की अनुमति दी थी। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। चीखें सुनते ही आसपास काम कर रहे मजदूर साथियों को बचाने दौड़ पड़े। Pictures Of Rescue Work In Bhiwani Mining Accident - भिवानी में हादसा: पहाड़ गिरते ही मची चीख पुकार, मलबे में दबे मजदूरों को बचाने दौड़े साथी, देखें तस्वीरें - Amar ...

ज्यादातर प्रवासी करते हैं काम
जानकारी के अनुसार, डाडम के खनन क्षेत्र में लगभग नौ हजार लोग काम करते हैं। इनमें प्रवासी ज्यादा हैं। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि हताहतों में प्रवासी अधिक होंगे।

भूस्खलन स्थल पर पहुंचे कृषि मंत्री जेपी दलाल
हादसे के बाद मौके पर पहुंचे कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि कुछ लोगों की मौत हुई है लेकिन मैं अभी सटीक आंकड़े नहीं दे सकता। डॉक्टरों की टीम पहुंच गई है। हम ज्यादा से ज्यादा लोगों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। सूत्रों के अनुसार, कुछ घायलों को हिसार ले जाया जा रहा है।  ऋषिकेश-गंगोत्री राजमार्ग पर कांवड़ियों के वाहन पर गिरा मलबा, 4 की मौत - kanwaria vehicle four died rishikesh road accident - AajTak

विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 9142802566

निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए बिहार ,UP, MP के हर जिले से रिपोर्टर आमंत्रित हैं!
बायोडाटा वाट्सऐप करें –  9142802566 ,   1Newstimes7@gmail.com

 

 

 

 

,

Related posts

RJD का घोषणा पत्र तेजस्वी ने किया जारी ,कर्जमाफी नौकरी स्मार्ट गांव समेत किए कई वादे

News Times 7

बिहार में सत्ताधारी दल के विधायकों ने हीं उठाएं सरकार पर सवाल, सरकार और पुलिस को निकम्मा बताया

News Times 7

क्या कोरोना के नए स्ट्रेन के खिलाफ मॉडर्ना है असरदार, जानिए क्या है कंपनी का दावा…

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़