News Times 7
टॉप न्यूज़ब्रे़किंग न्यूज़

Delhi-आम आदमी पार्टी ने पंजाब में उतारे 15 तो यूपी चुनाव को लेकर 10 संभावित उम्मीदवारों का किया ऐलान

आगामी पांच राज्यों में विधानसभा के विगुल बजने के बाद दिल्ली के सबसे शक्तिशाली पार्टी आम आदमी पार्टी ने पंजाब और उत्तरप्रदेश में उमीदवारों का ऐलान करना शुरू कर दिया है ,पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दी है। पार्टी ने इस सूची में 15 उम्मीदवारों की घोषणा की है। आप ने भुलत्थ से रंजीत सिंह राणा को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। पिछले चुनाव में सुखबीर सिंह खैरा आप की टिकट पर यहां से चुनाव लड़े थे और जीत दर्ज की थी, हालांकि बाद में उन्होंने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देकर कांग्रेस का दामन थाम लिया। पार्टी ने कुलजीत सिंह रंधावा को डेराबस्सी से अपना प्रत्याशी घोषित किया है। इनके अलावा 13 अन्य विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों के नामों का एलान किया गया है। पार्टी ने इससे पहले शुक्रवार को 18 उम्मीदवारों की घोषणा की थी।Punjab: विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने जारी की 15 उम्मीदवारों की  चौथी लिस्ट, अब तक 73 को दिया टिकट | Punjab Aam Aadmi Party released the  fourth list of
प्रत्याशी                         विधानसभा
रंजीत सिंह राणा               भुलत्थ
इंदरजीत कौर मान            नकोदर
गुरधियान सिंह मुल्तानी    मुकेरियां
करमवीर सिंह घुम्मान       दसूहा
दिनेश चड्ढा                     रूपनगर
लखबीर सिंह राय             श्री फतेहगढ़ साहिब
तरुणप्रीत सिंह                  खन्ना
हाकम सिंह ठेकेदार            रायकोट
देविंदर सिंह लड्डी             धर्मकोट
आशु बांगर                       फिरोजपुर देहात
अमनदीप सिंह गोल्डी        बल्लुआना
डॉ. विजय सिंगला            मानसा
नरिंदर कौर भराज             संगरूर
कुलजीत सिंह रंधावा          डेराबस्सी               Aam Aadmi Party Released List Of 309 Candidates Fot Panchayat Election - UP  Panchayat Election: आम आदमी पार्टी ने जारी की 309 प्रत्याशियों की लिस्ट |  Patrika News

सुखबीर के खिलाफ नहीं लड़ेंगे मान
आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रधान और लोकसभा सांसद भगवंत मान आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव में शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल के खिलाफ चुनाव नहीं लड़ेंगे। सुखबीर बादल इस चुनाव में भी अपनी परंपरागत सीट जलालाबाद हलके से चुनाव में उतरेंगे लेकिन आप की तरफ से इस बार भगवंत मान के बजाय जगदीप ‘गोल्डी’ कंबोज को मैदान में उतारा है। शुक्रवार को जारी पार्टी की तीसरी सूची में यह जानकारी दी गई थी।

तीसरी सूची में घोषित प्रत्याशियों के नाम
तीसरी सूची में कुल 18 सीटों के लिए आप प्रत्याशियों के नामों का एलान किया गया है। इनमें सज्जन सिंह चीमा (सुलतानपुर लोधी), प्रिंसिपल प्रेम कुमार (फिल्लौर), पंडित ब्रह्म शंकर जिंपा (होशियारपुर), कुलदीप सिंह धालीवाल (अजनाला), एडीसी जसविंदर सिंह (अटारी), दलबीर सिंह टौंग (बाबा बकाला), हरजोत सिंह बैंस (श्री आनंदपुर साहिब), जगदीप ‘गोल्डी’ कंबोज (जलालाबाद), स्वर्ण सिंह धुन (खेमकरण), अशोक ‘पप्पी’ पाराशर (लुधियाना सेंट्रल), गुरप्रीत सिंह बनावली (सरदूलगढ़) और कुलवंत सिंह बाजीगर (शुतराना) का नाम प्रमुख है। इससे पहले दूसरी सूची में आम आदमी पार्टी ने 30 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए थे। सबसे पहले 10 मौजूदा विधायकों को टिकट देने की घोषणा की गई थी। दूसरी सूची में पूर्व आईजी कुंवर विजय प्रताप का नाम भी शामिल था।

Advertisement

यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी आम आदमी पार्टी ने रविवार को अपने 10 संभावित उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। पार्टी के प्रदेश प्रभारी राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडलर से ट्वीट करके यह जानकारी साझा की है।

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 - आम आदमी पार्टी ने जारी की 100 संभावित  प्रत्याशियों की लिस्ट
इससे पहले आम आदमी पार्टी विभिन्न क्रम में 200 विधानसभा प्रभारियों की सूची जारी कर चुकी है। टिकट वितरण में पार्टी ने पिछड़ा वर्ग को भरपूर प्रतिनिधित्व देने की कोशिश की है। कई ब्राह्मण चेहरों पर भी पार्टी ने भरोसा जताया है।आगरा दक्षिण सीट से रमजान अब्बास, शामली की थानाभवन सीट से अरविंद देशवाल, जौनपुर की बदलापुर सीट से राहुल शर्मा, वाराणसी कैंट से वाचस्पति श्रीवास्तव, रामपुर की चमरौआ सीट से जुल्फिकार अली, संभल की चंदौसी सीट से सचिन कुमार, गौतम बुद्ध नगर की दादरी सीट से संजय चेची, लखनऊ पूर्वी से आलोक सिंह और सुल्तानपुर से धर्मेश मिश्रा को विधानसभा प्रभारी बनाया गया है।Aam Aadmi Party Facing Rift Among Its Mlas In Punjab Before Assembly  Election In 2022 - पंजाब: आम आदमी पार्टी में एक और 'बगावत' के आसार, चन्नी  के विरोध कार्यक्रम में नहीं

प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने विधानसभा प्रभारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह अपने क्षेत्रों में पार्टी के विभिन्न अभियान की कमान संभाल कर उसे अंजाम तक पहुंचाने का काम करें। पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल की नीतियों एवं घोषणाओं को जन-जन तक पहुंचाएं।उन्होंने कहा कि पार्टी की रीति नीति के मुताबिक जो विधानसभा प्रभारी अपने क्षेत्र में नेतृत्व द्वारा तय अभियान को सफलतापूर्वक संचालित कराएंगे पार्टी उन्हें विधानसभा चुनाव में अपने टिकट पर उतारेगी।

Advertisement

विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 9142802566

निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए बिहार ,UP, MP के हर जिले से रिपोर्टर आमंत्रित हैं!
बायोडाटा वाट्सऐप करें –  9142802566 ,   1Newstimes7@gmail.com

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

पटना कॉलेज के खाते से अकाउंटेंट ने की 62.80 लाख रुपये की अवैध निकासी ,अकाउंटेंट सस्पेंड, प्राचार्य भी नपे

News Times 7

UP News: समाजवादी पार्टी कई MLA हाउस अरेस्ट, दफ्तर के बाहर जारी है पुलिस का पहरा, जानें क्या है मामला

News Times 7

असम में बाढ़ और लैंडस्‍लाइड ने मचाई तबाही, 24 जिलों के 2 लाख से ज्यादा लोग आपदा के शिकार

News Times 7

Leave a Comment

टॉप न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़